भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) अगस्त 2022 के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा प्रकाशित रैंकिंग रिपोर्ट में लोक शिकायतों का निवारण करने के मामले में सभी मंत्रालयों/विभागों में शीर्ष पर रहा है। यूआईडीएआई दरअसल केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से प्राप्त मामलों का समाधान करने में शीर्ष पर रहा है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यह संस्था अपनी शिकायत निवारण व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह जल्द ही अत्याधुनिक ‘ओपन सोर्स सीआरएम सॉल्यूशन’ लॉन्च करने जा रही है। नए ‘ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम) सॉल्यूशन’ को अनूठी विशेषताओं के साथ तैयार किया गया है जिससे यूआईडीएआई द्वारा देश के निवासियों को और भी ज्यादा तेजी से अपनी सेवाएं मुहैया कराना संभव हो जाएगा।
नए सीआरएम सॉल्यूशन में फोन कॉल, ईमेल, चैटबॉट, वेब पोर्टल, सोशल मीडिया, पत्र और वॉक-इन जैसे मल्टी-चैनलों को सपोर्ट करने की क्षमता होगी, जिसके माध्यम से शिकायतों को दर्ज, ट्रैक (निगरानी) और प्रभावकारी ढंग से हल किया जा सकता है। यह अभी कार्यान्वयन के उन्नत या अग्रिम चरण में है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…
फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…
उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…
जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…