जापान में इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफान ‘शानशान’ ने दी दस्तक

जापान में इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफान ‘शानशान’ ने दस्तक दे दी है। इस तूफ़ान से देश के ज़्यादातर हिस्सों में तेज़ हवाएँ, ऊँची लहरें और भारी बारिश होने की आशंका है। 28 अगस्त, 2024 को, मौसम अधिकारियों ने दक्षिणी क्यूशू के पास तूफ़ान के आने पर उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की, जिसमें 24 घंटों के भीतर 60 सेंटीमीटर (23.6 इंच) तक बारिश होने का अनुमान है। इस स्थिति ने संभावित व्यापक क्षति को लेकर काफ़ी चिंता पैदा कर दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि शक्तिशाली तूफान सुबह करीब आठ बजे टकराया। यह 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। वहीं, कागोशिमा प्रान्त के अधिकांश हिस्सों में विशेष तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण सार्वजनिक परिवहन संचालकों ने रेलगाड़ियां और उड़ानें रद्द कर दी गई है। तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

तूफान और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी

जापान मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि कागोशिमा में खतरनाक तूफान और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी जारी की जा रही है। तूफान, तेज हवा और ऊंची लहरों के साथ-साथ भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और दक्षिणी क्यूशू में उफनती नदियों को देखते हुए अधिक सतर्कता बरतें।

मौसम विभाग ने आगे कहा कि कृपया यह भी सलाह दी जाती है कि शुक्रवार के पास आते ही पश्चिमी जापान में भारी बारिश के कारण आपदा का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। तूफान शानशान के कारण मंगलवार से जापान के बड़े हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

जिन इलाकों में तूफान के लिए चेतावनी जारी की गई, वहां के लोगों से सामुदायिक केंद्रों और अन्य जन शेल्टरों में शरण लेने की अपील की गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि सुबह तक ‘शानशान’ क्यूशू के दक्षिणी द्वीप के आसपास सक्रिय रहा। यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार हवा चल रही है।

इससे पहले सिर्फ 3 बार लेवल 5 वार्निंग जारी की गई

जापान में इससे पहले सिर्फ 3 बार लेवल 5 वार्निंग जारी की गई। जुलाई 2014 में ओकिनावा प्रांत में एक शक्तिशाली तूफान आया था, तब पहली बार ऐसी चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2016 में भी ओकिनावा में ही ऐसी वार्निंग जारी की गई। इसके बाद सितंबर 2022 में क्यूशू आईलैंड में ये वार्निंग जारी की गई।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

10 hours ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

10 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

11 hours ago

डॉ. थॉमस पुकाडिल बने BRIC-NCCS पुणे के नए निदेशक

डॉ. थॉमस पुकाडिल को पुणे स्थित BRIC-NCCS का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे…

11 hours ago

NASA का Artemis II मिशन: 2026 में फिर चाँद पर मानव की वापसी

NASA एक ऐतिहासिक मील के पत्थर की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Artemis II मिशन…

11 hours ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

13 hours ago