Categories: Uncategorized

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शुरू की ‘सीएम उद्योग खिलाड़ी उन्नयन योजना’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की। उन्होंने आठ से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रत्येक माह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति देने की शुरुआत करते हुए कई अन्य घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इसके तहत प्रत्येक जिले में आठ-आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। मलखंब खेल को नीति में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खेल विभाग में अनुबंध रखे प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुबंध प्रशिक्षकों के समान मानदेय दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से कुल 3900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिलेगा। 

इसके बाद 14 से 23 साल के खिलाड़ियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में पहले की तरह चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने का फिर से प्रयास किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय में लंबित इस प्रकरण पर अधिकारियों को इसके अध्ययन के निर्देश दिए गए हैं। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी;

उत्तराखंड की राजधानियाँ: देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन);

उत्तराखंड राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

17 hours ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

18 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

19 hours ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

20 hours ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

21 hours ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

22 hours ago