Categories: Uncategorized

भारत में शुरू हुआ नेपाल के न्यायिक अधिकारियों का प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजस्थान में जोधपुर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में नेपाल सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू आरंभ हो गया है। पहले बैच में 30 न्यायिक अधिकारियों को “मुकदमा प्रबंधन और न्यायालय प्रबंधन” पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम को नेपाल सरकार के विशेष पर अनुरोध पर तैयार किया गया है, जिसमे हिस्सा लेने वाले अधिकारियों की क्षमता को सुधारने के लिए मुकदमा और न्यायालय प्रबंधन से संबंधित मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही इन अधिकारियों को न्याय प्रशासन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का इस्तेमाल करने में भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
नेपाली न्यायिक अधिकारियों को “मुकदमा प्रबंधन और न्यायालय प्रबंधन” पर आधारित पाठ्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जा रहा है। नेपाल की क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर भारतीय दूतावास द्वारा नेपाल के अधिकारियों को भारत के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों जैसे नई दिल्ली के भारतीय जन-संचार संस्थान, गांधीनगर के गुजरात फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, देहरादून के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान,आईआईटी-रुड़की आदि में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली; राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी.
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 week ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

2 weeks ago