Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 27 March 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 27 March 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 27 मार्च के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 27 March 2023

 

 

डब्ल्यूपीएल 2023 में कैश प्राइज़ के साथ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची हुई जारी

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने डब्ल्यूपीएल-2023 में सर्वाधिक रन (345) बनाने के लिए ‘ऑरेंज कैप’ जीती जबकि मुंबई इंडियंस की ऑल-राउंडर हैली मैथ्यूज़ ने सबसे अधिक विकेट लेने पर ‘पर्पल कैप’ जीती। यास्तिका भाटिया ने ‘इमर्जिंग प्लेयर’ अवॉर्ड जबकि हरमनप्रीत कौर ने बेस्ट कैच का पुरस्कार जीता। हैली को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीज़न’ पुरस्कार भी मिला।

 

पंजाब सरकार ने किसानों के लिए फसल के नुकसान का मुआवज़ा 25% बढ़ाने का किया एलान

पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान पर मुआवज़ा 25% बढ़ाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “अगर नुकसान 75% से अधिक है तो किसानों को ₹15,000/एकड़ मुआवज़ा मिलेगा और यदि नुकसान 33%-75% के बीच है तो उन्हें ₹6,750/एकड़ मुआवज़ा मिलेगा।” उन्होंने हाल ही में बेमौसम बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद यह घोषणा की।

 

स्टॉक क्रैश होने के बाद बंद हुए सिलिकॉन वैली बैंक को फर्स्ट सिटिज़न्स बैंक ने खरीदा

अमेरिका में स्टॉक क्रैश के बाद बंद हुए सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को फर्स्ट सिटिज़न्स बैंक ने खरीद लिया है। फेडरल डिपॉज़िट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने सोमवार को समझौते की घोषणा की जिसके तहत एसवीबी के सभी ऋण और $119 बिलियन की जमा राशि फर्स्ट सिटिज़न्स बैंक को मिलेगी। इससे पहले एचएसबीसी ने £1 में एसवीबी का यूके बिज़नेस खरीदा था।

 

आईएमएफ ने युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए $15.6 बिलियन के ऋण को दी मंज़ूरी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यूक्रेन के लिए $15.6 बिलियन के ऋण को मंज़ूरी दे दी है। यह पहली बार है जब आईएमएफ ने किसी युद्धग्रस्त देश को सहायता प्रदान की है। आईएमएफ ने पिछले मंगलवार को कहा था, “यूक्रेन और आईएमएफ के अधिकारी वित्तीय नीतियों पर सहमत हो चुके हैं। 48 महीनों में $15.6 बिलियन का ऋण दिया जाएगा।”

 

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में हराकर मुंबई इंडियंस बनी विमेन्स प्रीमियर लीग की पहली विजेता

विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 7-विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की पहली विजेता बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने 131/9 का स्कोर दर्ज किया था और मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। मैच में मुंबई इंडियंस की हैली मैथ्यूज़ ने डब्ल्यूपीएल में किसी पारी का सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट (1.25) दर्ज किया।

 

750 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर इनोसेंट का हुआ निधन

मलयालम अभिनेता और पूर्व सांसद इनोसेंट (75) का कोच्चि (केरल) के अस्पताल में निधन हो गया। वह 3 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के मुताबिक, कोविड-19 से जुड़ी सांस संबंधी समस्याओं, कई अंगों के काम नहीं करने व कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हुई। इनोसेंट ने 750 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

 

बांसुरी स्वराज बनीं दिल्ली बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ की सह-संयोजक

दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है जिसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है। बांसुरी फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर रही हैं। उन्होंने नियुक्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को धन्यवाद दिया है।

 

भारत ने दूसरी बार महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में जीते 4 स्वर्ण पदक

भारत की 25-वर्षीय मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन ने महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनकी जीत के साथ ही महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2023 में भारत के 4 स्वर्ण हो गए। 2006 के बाद पहली बार भारत ने महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप के एक सीज़न में 4 स्वर्ण जीते हैं।

 

क्या है ‘गोरता शहीद स्मारक’ जिसका अमित शाह ने कर्नाटक में किया है उद्घाटन?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोरता (कर्नाटक) में 200 लोगों की याद में बने ‘गोरता शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया। बकौल शाह, महज़ ढाई फीट ऊंचे तिरंगे को फहराने पर हैदराबाद के निज़ाम की निजी सेना ‘रज़ाकार्स’ ने मई 1948 में गोरता में तकरीबन 200 लोगों की हत्या कर दी थी। उस समय गोरता हैदराबाद रियासत का हिस्सा था।

 

दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ा किसी टी20I पारी में पहले 10 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने किसी टी20I पारी में शुरुआती 10 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I में पहले 10 ओवर में 149/0 का स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाम दर्ज था जिसने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 147 रन बनाए थे।

 

जॉनसन चार्ल्स ने जड़ा वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे तेज़ टी20I शतक

वेस्टइंडीज़ के 34-वर्षीय बल्लेबाज़ जॉनसन चार्ल्स ने टी20I इतिहास में वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे तेज़ शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I में चार्ल्स ने 39 गेंदों पर शतक पूरा किया। वेस्टइंडीज़ की ओर से पिछला सबसे तेज़ टी20I शतक क्रिस गेल ने बनाया था जो उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में जड़ा था।

 

महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक जीतने वालीं दूसरी भारतीय बनीं निखत ज़रीन

भारत की 26-वर्षीय मुक्केबाज़ निखत ज़रीन ने दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप-2023 में 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में वियतनाम की मुक्केबाज़ को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में निखत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है और वह इस टूर्नामेंट में मैरी कॉम के बाद एक से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गईं।

 

सात्विक-चिराग ने जीता स्विस ओपन में मेन्स डबल्स का खिताब, अपने नाम किया 5वां वर्ल्ड टूर खिताब

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने स्विस ओपन 2023 के मेन्स डबल्स के फाइनल में चीन के रेन जियांग यू और टैन कियांग की जोड़ी को 21-19, 24-22 से हराकर इस साल का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता। सात्विक-चिराग ने अपने करियर में एक साथ 5 वर्ल्ड टूर खिताब जीते हैं। फाइनल 54 मिनट तक चला।

 

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से एक्स-रे मशीन के आयात पर सीमा शुल्क 10% से बढ़ाकर किया 15%

केंद्र सरकार ने एक्स-रे मशीन और नॉन-पोर्टेबल एक्स-रे जेनरेटर के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 15% कर दिया है और यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और नॉन-पोर्टेबल एक्स-रे जेनरेटर पर फिलहाल 10% आयात शुल्क लगता है। सीमा शुल्क की दरों में बदलाव लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2023 में संशोधनों के तहत किए गए हैं।

 

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी मूसा मूला का 88 वर्ष की आयु में हुआ निधन

लंबे समय से बीमार भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी मूसा मूला (88) का निधन हो गया। 1994 में नेल्सन मंडेला के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बनने के बाद मूला ईरान में दक्षिण अफ्रीकी राजदूत नियुक्त किए गए थे और बाद में वह पाकिस्तान में उच्चायुक्त भी रहे थे। मूला के माता-पिता गुजरात के रहने वाले थे।

 

इसरो ने भारत के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 को 36 सैटेलाइट के साथ सफलतापूर्वक किया लॉन्च

इसरो ने भारत के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 को श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह वनवेब कंपनी की 36 जेन-1 सैटेलाइट को ले गया है जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। पहले एलवीएम3 की मदद से चंद्रयान-2 मिशन समेत लगातार 5 सफल मिशन लॉन्च हो चुके हैं।

 

दिल्ली में पिछले 3 साल में मार्च में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का बना रिकॉर्ड: आईएमडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि दिल्ली में 25 मार्च 2023 को सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई जो मार्च में बीते 3 साल में 1 दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

 

कर्नाटक में अमित शाह ने फहराया 103 फीट ऊंचा तिरंगा व ‘गोरता शहीद स्मारक’ का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया व ‘गोरता शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया। शाह ने कहा, “गोरता में महज ढाई फीट ऊंचे तिरंगे को फहराने पर क्रूर निज़ाम की सेना ने सैकड़ों लोगों को मार दिया था। आज गर्व से कह सकता हूं कि इसी ज़मीन पर हमने तिरंगा फहराया है।”

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के लिए रिकॉर्ड ₹2.93 लाख करोड़ का निवेश

केंद्रीय बजट 2026-27 में भारतीय रेलवे को अब तक का सबसे अधिक वित्तीय समर्थन मिला…

4 hours ago

Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से होगा लागू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया…

4 hours ago

बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है। यह…

5 hours ago

Budget 2026 Highlights: बजट की 10 बड़ी घोषणाएं, जानें यहाँ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को आज बजट 2026 पेश किया है।…

7 hours ago

एलेना रिबाकिना कौन हैं, जो ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 महिला सिंगल्स चैंपियन हैं?

एलेना रिबाकिना ने मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में…

1 day ago

क्या सच में एक स्पेनिश वैज्ञानिक ने पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज ढूंढ लिया है?

एक शोध दल ने बताया है कि उन्होंने प्रयोगशाला में चूहों में अग्नाशय कैंसर (Pancreatic…

1 day ago