Top Current Affairs News 25 January 2025: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 25 January 2025 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 25 January के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

Top Current Affairs 25 January 2025

 

अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारत के लिए 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को आईसीसी अवार्ड्स में आईसीसी पुरुष टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। अर्शदीप सिंह ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। वो भारत की तरफ से इस आईसीसी टूर्नामेंट में लेने वाले गेंदबाज बने थे। अर्शदीप सिंह पॉवरप्ले और डेथ में गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। 2022 में अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अर्शदीप के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, ऑलराउंडर सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड भी रेस में थे।

ध्वजारोहण और ध्वज फहराने में क्या है अंतर?

भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व हैं। इन दोनों दिनों को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इन अवसरों पर राष्ट्र ध्वज का सम्मान अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। ध्वजारोहण का मतलब है ध्वज को पोल के आधार से ऊपर उठाना, ताकि यह हवा में लहरा सके। इसे आमतौर पर किसी औपचारिक अवसर पर किया जाता है। इसके विपरीत ध्वजा फहराने का मतलब है पहले से बंधे हुए ध्वज को एक रस्सी से खींचकर फैलाना। इस प्रक्रिया में ध्वज पहले से पोल पर स्थित होता है और इसे सिर्फ सही तरीके से खींचकर तना जाता है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, और इस दिन प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इस दिन एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमें ध्वज को पोल से उठाया जाता है और राष्ट्रगान बजते समय सैन्य या नागरिक सम्मान गार्ड इसे उठाते हैं।

26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है रिपब्लिक डे?

भारत के इतिहास में 26 जनवरी यानी की गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस साल 2025 में भारत 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन देश को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। वैसे तो देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी को लागू किया गया। बात है 26 जनवरी, 1930 की, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का ऐलान किया था। इस दिन को देशभर ने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया था। भारत की आजादी के उपरांत संविधान सभा ने देश के कॉन्स्टिट्यूशन तैयार करने का काम शुरू किया। संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था फिर इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को देश में लागू किया गया था। संविधान लागू करने के बाद भारत ने ब्रिटिश शासन से खुद को मुक्त किया और एक नए युग की शुरुआत की। अब क्योंकि देश ने 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी और यही कारण है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

25 जनवरी : मदर टेरेसा देश को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया

कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था की दुनियाभर में शाखाएं हैं।

आजाद भारत का पहला रेल बजट किसने पेश किया

आजादी के बाद भारत का पहला रेल बजट 2 दिसंबर 1947 को रेल मंत्री जॉन मथाई ने पेश किया था। यह बजट रेलवे प्रणाली को स्वतंत्र भारत की आवश्यकताओं और लक्ष्यों के अनुसार पेश किया गया था। देश के पहले मथाई ने भारत के वित्त मंत्री के रूप में दो आम बजट भी पेश किए थे। 2016 में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने आखिरी बार रेल बजट पेश किया था। हालांकि देश में पहला रेल बजट 1924 में पेश किया गया था।

10वीं के छात्र अंकित चटर्जी ने रणजी ट्रॉफी तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

अंकित चटर्जी ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के अपने पदार्पण मैच में हरियाणा के अनुभवी तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के खिलाफ शानदार कवर ड्राइव लगाकर अपना खाता खोला तो इससे पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली की यादें ताजा हो गईं क्योंकि यह किशोर वामहस्त बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान को पछाड़कर इस राज्य के लिए रणजी खेलने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बन गया। अंकित ने 15 साल और 361 दिन की उम्र में रणजी पदार्पण किया जबकि गांगुली ने 17 साल की उम्र में बंगाल के लिए अपना पहला मैच 1989-90 में खेला था। यह मैच रणजी ट्रॉफी का फाइनल था जिसमें बंगाल ने दिल्ली को शिकस्त दी थी।

जमीन से टकराने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग

दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड A23a, अब तबाही मचाने वाला है! यह दक्षिण अटलांटिक में स्थित दक्षिण जॉर्जिया और आसपास के द्वीपों से टकराने की कगार पर है। इससे इलाके की अनोखी और समृद्ध बायोडायवर्सिटी, जिसमें पेंगुइन, सील और दुर्लभ समुद्री प्रजातियां शामिल हैं, पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। अगर यह टक्कर हुई तो करोड़ों जानवरों की जान पर बन सकती है। A23a आइसबर्ग ग्रेटर लंदन के साइज से दोगुना बड़ा है। यह 1986 में Filchner-Ronne Ice Shelf से अलग हुआ था। शुरुआती दशकों में, यह समुद्र तल पर फंसा रहा और धीरे-धीरे पिघलता गया। 2020 में इसने दक्षिणी महासागर की ओर बढ़ना शुरू किया और 2023 में पूरी तरह से मुक्त होकर फिर से यात्रा शुरू की।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

16 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

17 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

17 hours ago

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

17 hours ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

18 hours ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

18 hours ago