Top Current Affairs 25 January 2025 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 25 January के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।
भारत के लिए 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को आईसीसी अवार्ड्स में आईसीसी पुरुष टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। अर्शदीप सिंह ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। वो भारत की तरफ से इस आईसीसी टूर्नामेंट में लेने वाले गेंदबाज बने थे। अर्शदीप सिंह पॉवरप्ले और डेथ में गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। 2022 में अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अर्शदीप के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, ऑलराउंडर सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड भी रेस में थे।
भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व हैं। इन दोनों दिनों को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इन अवसरों पर राष्ट्र ध्वज का सम्मान अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। ध्वजारोहण का मतलब है ध्वज को पोल के आधार से ऊपर उठाना, ताकि यह हवा में लहरा सके। इसे आमतौर पर किसी औपचारिक अवसर पर किया जाता है। इसके विपरीत ध्वजा फहराने का मतलब है पहले से बंधे हुए ध्वज को एक रस्सी से खींचकर फैलाना। इस प्रक्रिया में ध्वज पहले से पोल पर स्थित होता है और इसे सिर्फ सही तरीके से खींचकर तना जाता है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, और इस दिन प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इस दिन एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमें ध्वज को पोल से उठाया जाता है और राष्ट्रगान बजते समय सैन्य या नागरिक सम्मान गार्ड इसे उठाते हैं।
भारत के इतिहास में 26 जनवरी यानी की गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस साल 2025 में भारत 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन देश को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। वैसे तो देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी को लागू किया गया। बात है 26 जनवरी, 1930 की, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का ऐलान किया था। इस दिन को देशभर ने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया था। भारत की आजादी के उपरांत संविधान सभा ने देश के कॉन्स्टिट्यूशन तैयार करने का काम शुरू किया। संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था फिर इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को देश में लागू किया गया था। संविधान लागू करने के बाद भारत ने ब्रिटिश शासन से खुद को मुक्त किया और एक नए युग की शुरुआत की। अब क्योंकि देश ने 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी और यही कारण है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था की दुनियाभर में शाखाएं हैं।
आजादी के बाद भारत का पहला रेल बजट 2 दिसंबर 1947 को रेल मंत्री जॉन मथाई ने पेश किया था। यह बजट रेलवे प्रणाली को स्वतंत्र भारत की आवश्यकताओं और लक्ष्यों के अनुसार पेश किया गया था। देश के पहले मथाई ने भारत के वित्त मंत्री के रूप में दो आम बजट भी पेश किए थे। 2016 में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने आखिरी बार रेल बजट पेश किया था। हालांकि देश में पहला रेल बजट 1924 में पेश किया गया था।
अंकित चटर्जी ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के अपने पदार्पण मैच में हरियाणा के अनुभवी तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के खिलाफ शानदार कवर ड्राइव लगाकर अपना खाता खोला तो इससे पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली की यादें ताजा हो गईं क्योंकि यह किशोर वामहस्त बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान को पछाड़कर इस राज्य के लिए रणजी खेलने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बन गया। अंकित ने 15 साल और 361 दिन की उम्र में रणजी पदार्पण किया जबकि गांगुली ने 17 साल की उम्र में बंगाल के लिए अपना पहला मैच 1989-90 में खेला था। यह मैच रणजी ट्रॉफी का फाइनल था जिसमें बंगाल ने दिल्ली को शिकस्त दी थी।
दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड A23a, अब तबाही मचाने वाला है! यह दक्षिण अटलांटिक में स्थित दक्षिण जॉर्जिया और आसपास के द्वीपों से टकराने की कगार पर है। इससे इलाके की अनोखी और समृद्ध बायोडायवर्सिटी, जिसमें पेंगुइन, सील और दुर्लभ समुद्री प्रजातियां शामिल हैं, पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। अगर यह टक्कर हुई तो करोड़ों जानवरों की जान पर बन सकती है। A23a आइसबर्ग ग्रेटर लंदन के साइज से दोगुना बड़ा है। यह 1986 में Filchner-Ronne Ice Shelf से अलग हुआ था। शुरुआती दशकों में, यह समुद्र तल पर फंसा रहा और धीरे-धीरे पिघलता गया। 2020 में इसने दक्षिणी महासागर की ओर बढ़ना शुरू किया और 2023 में पूरी तरह से मुक्त होकर फिर से यात्रा शुरू की।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का 4 दिसंबर 2025 को 73…
भारत विश्व की कुल जैव विविधता का लगभग 8% हिस्सा अपने भीतर समेटे हुए है।…
भारत में आधार का उपयोग लगातार तेजी से बढ़ रहा है। नवंबर 2025 में, आधार…
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 3 दिसंबर 2025 को घोषणा की कि फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ…
पूर्वोत्तर भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारत की समृद्ध धरोहर, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विविधता हर वर्ष लाखों यात्रियों को आकर्षित…