Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 24 March 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 24 March 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 24 मार्च के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 24 March 2023

 

फिल्म ‘परिणीता’ के निर्देशक प्रदीप सरकार का हुआ निधन

फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार का हाल ही में निधन हो गया। प्रदीप सरकार ने ‘परिणीता’, ‘मर्दानी’, ‘लफंगे परिंदे’ और ‘हेलीकॉप्टर ईला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। निर्देशक को उनके काम के लिए कई पुरस्कार से भी नवाजा गया है। प्रदीप को फिल्म फेयर अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके निधन पर बॉलीवुड काफी दुखी है।

 

रोनाल्डो ने तोड़ा पुरुष अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड

पांच बार के बैलन डोर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुरुष अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लिस्बन में लिकटंस्टाइन के खिलाफ यूरोपियन क्वॉलिफायर मैच रोनाल्डो का पुर्तगाल के लिए 197वां अंतर्राष्ट्रीय मैच रहा। 2003 में डेब्यू करने वाले रोनाल्डो ने 196 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले कुवैत के फॉरवर्ड बदर अल-मुतावा को पछाड़ा है।

 

उत्तर कोरिया ने पानी के अंदर परमाणु हमला करने वाले ‘ड्रोन’ का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते पानी के अंदर परमाणु हमला करने वाले ‘ड्रोन’ का परीक्षण किया है। ‘केसीएनए’ के अनुसार, यह ड्रोन पानी के अंदर सुनामी ला सकता है और इसे किसी भी तट और बंदरगाह पर तैनात किया जा सकता है। बकौल एजेंसी, यह ड्रोन परीक्षण के दौरान 59 घंटे से अधिक समय तक पानी के अंदर रहा।

 

बांग्लादेश ने इतिहास में पहली बार 10 विकेट से जीता कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच

बांग्लादेश ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश ने तीनों फॉर्मैट को मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार कोई मैच 10 विकेट से जीता है। बांग्लादेश ने लिटन दास के अर्धशतक की मदद से 13.1 ओवर में ही 102 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे ₹1780 करोड़+ लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में ₹1780 करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक पैसेंजर रोपवे का शिलान्यास करेंगे जिस पर करीब ₹645 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सरकार के मुताबिक, 5 स्टेशनों वाली यह रोपवे प्रणाली 3.75 किलोमीटर लंबी होगी।

 

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का पहला ​खेल विश्वविद्यालय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि नैनीताल के हल्द्वानी में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खिलाड़ियों तथा अलग-अलग खेल संघों द्वारा खेल विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी। राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, यह विश्वविद्यालय करीब 100 एकड़ ज़मीन पर बनेगा।

 

आईसीसी ने बताए मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 5 सर्वश्रेष्ठ मैच, भारत के 2 मैच शामिल

आईसीसी ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-2023) के 5 सर्वश्रेष्ठ मैचों की सूची जारी की है। इनमें 2022 में इंग्लैंड-भारत के बीच हुआ बर्मिंघम टेस्ट और भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ कानपुर टेस्ट (2021) शामिल है। न्यूज़ीलैंड-श्रीलंका के बीच हुआ क्राइस्टचर्च टेस्ट (2023) और श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच हुआ गॉल टेस्ट व पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच हुआ रावलपिंडी टेस्ट (2022) अन्य मैच हैं।

 

‘नमामि गंगे’ के तहत फरवरी 2023 तक ₹35,414 करोड़ की 424 परियोजनाएं हुईं शुरू: सरकार

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडु ने हाल ही में लोकसभा में बताया कि ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत फरवरी 2023 तक ₹35,414 करोड़ की अनुमानित लागत से कुल 424 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इन 424 परियोजनाओं में से 242 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। बकौल टुडु, इनमें से 132 परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

 

भारतीय मूल के राहुल रॉय चौधरी को नियुक्त किया गया ग्रामर्ली का अगला सीईओ

ग्रामर्ली ने भारतीय मूल के राहुल रॉय चौधरी को अपना अगला सीईओ नियुक्त किया है और वह 1 मई 2023 से पदभार संभालेंगे। चौधरी फिलहाल ग्रामर्ली में ग्लोबल हेड ऑफ प्रोडक्ट हैं और सीईओ के पद पर वह ब्रैड हूवर की जगह लेंगे। ग्रामर्ली से पहले राहुल 14 वर्षों से अधिक समय तक गूगल में काम कर चुके हैं।

 

इन्फोसिस के बोर्ड से रिटायर हुईं किरण मजूमदार-शॉ

आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बताया है कि किरण मजूमदार-शॉ अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 22 मार्च को कंपनी के बोर्ड से रिटायर हो गई हैं। मजूमदार-शॉ 2014 में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर इन्फोसिस के बोर्ड में शामिल हुई थीं और 2018 में प्रमुख स्वतंत्र निदेशक बनीं थीं। डी. सुंदरम को कंपनी का प्रमुख स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत की ग्रोथ धीमी, बढ़ सकते हैं रेट

वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…

14 hours ago

Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण पर सख्त कदम, जानें क्या है खास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…

15 hours ago

विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास, महत्व और चुनौतियाँ

विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय सत्य का अधिकार दिवस 2026: न्याय, स्मृति और मानव गरिमा का महत्व

अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…

17 hours ago

ईरान स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रम्प का ब्रेक: क्या है इसके पीछे की रणनीति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…

19 hours ago

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: किन देशों पर बढ़ा खतरा, क्या कहते हैं आंकड़े?

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…

19 hours ago