Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 22 March 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 22 March 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 22 मार्च के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 22 March 2023

 

वकीलों की सुरक्षा के लिए विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान

राजस्थान विधानसभा में अधिवक्ता संरक्षण विधेयक पारित किया गया है जिसके साथ वकीलों की सुरक्षा के लिए राजस्थान ऐसा विधेयक पारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया। इस विधेयक के मुताबिक, राज्य में वकीलों पर हमला करने या उन्हें डराने-धमकाने के दोषियों को 7 साल तक की जेल और उन पर ₹50,000 तक का जुर्माना लग सकता है।

 

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में टॉप 10 में शामिल इकलौते भारतीय हैं मुकेश अंबानी

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 9वें स्थान पर मौजूद मुकेश अंबानी टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। सूची में गौतम अदाणी ऐंड फैमिली 23वें, साइरस पूनावाला 46वें, शिव नाडर ऐंड फैमिली 50वें और लक्ष्मी एन. मित्तल व एस.पी. हिंदुजा ऐंड फैमिली संयुक्त रूप से 76वें पायदान पर हैं।

 

महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का मुंबई में हुआ निधन

महात्मा गांधी की पोती और मुंबई के गांधी स्मारक निधि की पूर्व अध्यक्ष ऊषा गोकनी का मुंबई में निधन हो गया। मणि भवन के कार्यकारी सचिव मेघश्याम अजगांवकर ने बताया कि 89-वर्षीय गोकनी पिछले 5 साल से बीमार थीं। गोकनी ने अपना बचपन वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में बिताया था जिसकी स्थापना महात्मा गांधी ने की थी।

 

 

जियो ने भारत के 41 और शहरों में शुरू की 5जी सेवा, सूची जारी

रिलायंस जियो ने भारत के 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 41 और शहरों में 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। इनमें हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हनसी, नारनौल और पलवल, झारखंड का दुमका, मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास और विदिशा शामिल हैं। अब देश के 406 शहरों में जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

 

छत्तीसगढ़ में 1 जून से सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज व टेस्ट होंगे निशुल्क

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 जून से राज्य के लोगों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज, दवाइयां और टेस्ट निशुल्क करने की घोषणा की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने मंगलवार को विधानसभा में इसका एलान किया। एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना को ‘स्वास्थ्य न्याय योजना’ नाम दिया जाएगा।

 

भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटीज़ की सूची हुई जारी, कोहली को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे रणवीर

कॉर्पोरेट एवं रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रॉल की सेलिब्रिटी मूल्यांकन रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में क्रिकेटर विराट कोहली को पछाड़कर अभिनेता रणवीर सिंह विज्ञापनों के लिए भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी बन गए। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार तीसरे जबकि शीर्ष 5 पर केवल 2 महिलाएं (आलिया भट्ट चौथे और दीपिका पादुकोण 5वें स्थान) हैं। 2021 में दीपिका 7वें स्थान पर थीं।

 

बिज़नेस ट्रैवल के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर कौनसे हैं?

कंसल्टिंग फर्म ईसीए इंटरनैशनल के अनुसार, अमेरिका का न्यूयॉर्क 2022 में बिज़नेस ट्रैवल के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर रहा। न्यूयॉर्क के बाद जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड), वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका), ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड), सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), तेल अवीव (इज़रायल), लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) और लंदन (यूके) का स्थान रहा। वहीं, हॉन्ग-कॉन्ग बिज़नेस ट्रैवल के लिए एशिया का सबसे महंगा शहर रहा।

 

2023 में भारत में कर्मचारियों की औसत वेतन वृद्धि के 10.2% रहने का अनुमान: रिपोर्ट

‘ईवाई’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कर्मचारियों की औसत वेतन वृद्धि के 2023 में 10.2% रहने का अनुमान है जो वित्त वर्ष 2021-22 की 10.4% वृद्धि से कम है। बकौल रिपोर्ट, ई-कॉमर्स क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन वृद्धि (12.5%) हो सकती है जिसके बाद प्रोफेशनल सर्विसेज़ (11.9%) और आईटी क्षेत्र (10.8%) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।

 

दिल्ली के ₹78,800 करोड़ के बजट 2023-24 की मुख्य घोषणाएं क्या हैं?

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने ₹78,800 करोड़ का बजट 2023-24 पेश किया। बकौल गहलोत, पीडब्ल्यूडी के 1,400-किलोमीटर के रोड नेटवर्क का सौंदर्यीकरण होगा, 26 नए फ्लाईओवर, ब्रिज व अंडरपास, 3 डबल डेकर फ्लाईओवर और 3 विश्वस्तरीय आईएसबीटी बनाए जाएंगे। दिल्ली में मोहल्ला बस योजना शुरू होगी और परिवहन सेवा में 1,600 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।

 

आईसीसी ने जारी की मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप 5 गेंदबाज़ी आंकड़ों की सूची

आईसीसी ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल के 10/119 (2021 में भारत के खिलाफ) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा बताया है। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ साजिद खान के 8/42, भारत के खिलाफ नेथन लायन के 8/64, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट हेनरी के 7/23 और बांग्लादेश के खिलाफ केशव महाराज के 7/32 का स्थान है।

 

गृह मंत्री शाह ने कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास बने शारदा देवी मंदिर का किया उद्धाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बने माता शारदा देवी मंदिर का वर्चुअली उद्धाटन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि आज मैं वहां नहीं हूं लेकिन जब भी जम्मू-कश्मीर आऊंगा मेरे दौरे की शुरुआत मंदिर के दर्शन के साथ होगी।” यह मंदिर एलओसी के पास कुपवाड़ा के टीटवाल गांव में बना है।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत की ग्रोथ धीमी, बढ़ सकते हैं रेट

वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…

14 hours ago

Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण पर सख्त कदम, जानें क्या है खास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…

15 hours ago

विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास, महत्व और चुनौतियाँ

विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय सत्य का अधिकार दिवस 2026: न्याय, स्मृति और मानव गरिमा का महत्व

अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…

17 hours ago

ईरान स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रम्प का ब्रेक: क्या है इसके पीछे की रणनीति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…

19 hours ago

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: किन देशों पर बढ़ा खतरा, क्या कहते हैं आंकड़े?

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…

19 hours ago