Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 21 March 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 21 March 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 21 मार्च के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 21 March 2023

 

झारखंड के 4,000 से अधिक सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में बदला जाएगा

झारखंड सरकार ने 4,000 से अधिक सरकारी स्कूलों को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में बदलने का फैसला किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी 80 ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में सीबीएसई की तर्ज़ पर पढ़ाई चल रही है। बकौल सोरेन, झारखंड के छात्रों को संसाधनों से जोड़ने की ज़रूरत है।

भारत में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन ने स्टारबक्स के सीईओ के तौर पर संभाला पदभार

भारत में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन ने कॉफीहाउस कंपनी स्टारबक्स के सीईओ का पदभार संभाल लिया है और वह कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल हो गए हैं। नरसिम्हन को सितंबर 2022 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था और वह इस पद पर हॉवर्ड शुल्ज़ की जगह लेंगे। नरसिम्हन इससे पहले रेकिट के सीईओ रह चुके हैं।

 

आर्थिक संकट के बीच आईएमएफ ने श्रीलंका के लिए $3 बिलियन के बेलआउट पैकेज को दी मंज़ूरी

पिछले 70-वर्षों में सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने लगभग $3 बिलियन के बेलआउट पैकेज की मंज़ूरी दी है। आईएमएफ ने कहा कि इस पैकेज के तहत लगभग $333 मिलियन तत्काल श्रीलंका को दिए जाएंगे। गौरतलब है, श्रीलंका इतिहास में पहली बार पिछले साल अपना कर्ज़ नहीं चुका पाया था।

भारतीय मूल की निशा को यूएस की फाइनेंस एजेंसी में डिप्टी सीईओ के पद पर किया गया नामित

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी निशा बिस्वाल को यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनैशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (यूएसआईडीएफसी) के डिप्टी सीईओ पद पर नामित किया है। निशा वर्तमान में अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय रणनीति और वैश्विक पहल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। इन्हें अमेरिकी विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय विकास कार्यक्रमों में 30 साल से अधिक का अनुभव है।

 

केंद्र ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स ₹900/टन घटाकर ₹3500/टन किया

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स (किसी अप्रत्याशित लाभ पर लगाए जाने वाला टैक्स) ₹900/टन घटाकर ₹3500/टन कर दिया है। वहीं, केंद्र ने डीज़ल की एक्सपोर्ट ड्यूटी में फिर ₹0.50/लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि पेट्रोल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल को इससे छूट दी है। बकौल केंद्र, यह नई दर मंगलवार से ही प्रभावी होगी।

 

ऐक्टर पॉल ग्रांट का 56 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

‘हैरी पॉटर’ और ‘स्टार वॉर्स’ की फिल्मों में दिखे ऐक्टर पॉल ग्रांट का 56-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंदन में एक रेलवे स्टेशन के बाहर 16-मार्च को बेहोश होकर गिरने के बाद ग्रांट को अस्पताल ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था और उनके परिवार ने 19-मार्च को उन्हें लाइफ सपोर्ट मशीन से हटाने का फैसला किया।

 

भारत-जापान ने बुलेट ट्रेन के लिए ₹18,000 करोड़ के ऋण की चौथी किश्त को लेकर किए हस्ताक्षर

 

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए ₹18,000 करोड़ के ऋण की चौथी किश्त के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत यात्रा के दौरान दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत ने 2026 तक बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

 

नेपाल के पीएम प्रचंड ने तीन महीने में दूसरी बार हासिल किया विश्वास मत

 

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को संसद में करीब तीन महीने में दूसरी बार विश्वास मत हासिल किया। सदन में उपस्थित 262 सांसदों में से प्रचंड को 172 के वोट मिले। वहीं, 89 सांसदों ने प्रचंड के खिलाफ वोट किया जबकि एक सांसद ने वोटिंग की प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।

 

बांग्लादेश के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक जड़ने वाले क्रिकेटर बने मुशफिकुर रहीम

 

बांग्लादेश के 35-वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम सोमवार को बांग्लादेश के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक जड़ने वाले क्रिकेटर बने। रहीम ने सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 60 गेंदों में शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम था जिन्होंने 2009 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 63 गेंदों पर शतक जड़ा था।

 

कौन हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश?

 

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है और ऐसा लगातार 6वीं बार हुआ है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, इज़रायल, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, लग्ज़मबर्ग और न्यूज़ीलैंड का स्थान रहा। 137 देशों की इस सूची में अमेरिका 15वें, जर्मनी 16वें, यूके 19वें, सिंगापुर 25वें, भारत 126वें और अफगानिस्तान 137वें स्थान पर है।

 

केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं पद्मा लक्ष्मी

 

केरल की ट्रांसजेंडर महिला पद्मा लक्ष्मी का बार काउंसिल ऑफ केरल में वकील के रूप में नामांकन होने के साथ ही वह राज्य की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई हैं। एर्नाकुलम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज की ग्रैजुएट लक्ष्मी को केरल के कानून मंत्री पी. राजीव ने बधाई दी है। राजीव ने कहा, “लक्ष्मी ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है।”

 

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

1 hour ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 hours ago

मार्च 2026 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 बिलियन डॉलर घटा: कारण और प्रभाव

मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…

3 hours ago

INS तारागिरी कमीशन हुआ – इस युद्धपोत को क्या बात खास बनाती है?

भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…

4 hours ago

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

19 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

20 hours ago