Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 20 June 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 20 June 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 20 June के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 20 June 2023

 

पंजाब विधानसभा ने स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण वाले बिल को दी मंज़ूरी

 

पंजाब विधानसभा ने सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक 2023 को मंज़ूरी दे दी। इस विधेयक में स्वर्ण मंदिर से प्रसारित होने वाली गुरबाणी का बिना किसी टेंडर के मुफ्त प्रसारण करने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी का प्रसारण एक निजी चैनल ‘पीटीसी’ पर किया जाता है।

 

अलीबाबा ने एडी वू को नए सीईओ के रूप में किया नामित, जोसेफ साई नियुक्त किए गए चेयरमैन

 

चीन के अलीबाबा ग्रुप ने कहा कि एडी वू कंपनी के नए सीईओ होंगे जो डेनियल झैंग की जगह लेंगे। वू अलीबाबा के सह-संस्थापकों में से एक हैं और वर्तमान में ताओबाओ और टीमॉल ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ने कहा कि अलीबाबा के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन जोसेफ साई समूह के चेयरमैन बनाए गए हैं।

 

भारत ने वियतनाम को स्वदेश निर्मित मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में दी

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के अपने समकक्ष जनरल फान वान गियांग के साथ दिल्ली में वार्ता की। बैठक में राजनाथ सिंह ने वियतनाम को स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कृपाण वियतनाम पीपल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हुई शुरू

 

पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून 2023 से शुरू हो गई और इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दीं। राष्ट्रपति ने कहा, “भक्ति और समर्पण का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।” प्रधानमंत्री ने कहा, “यह यात्रा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है।”

 

वनिंदु हसरंगा ने दर्ज किए वनडे क्रिकेट में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े

 

श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने 19 जून 2023 को वनडे क्रिकेट में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। 25-वर्षीय हसरंगा ने यूएई के खिलाफ वनडे क्रिकेट विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 मैच में 8-1-24-6 के आंकड़े दर्ज किए। मैच में श्रीलंका ने यूएई को 175 रनों से हराया। गौरतलब है, हसरंगा ने अब तक 42 वनडे मैच में 51 विकेट हासिल किए हैं।

 

इंडिगो ने एयरबस के साथ की विमानन इतिहास की सबसे बड़ी डील, दिया 500 विमानों का ऑर्डर

 

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बताया है कि उसने एयरबस के साथ 500 विमानों की खरीद की डील साइन की है। विमानों की संख्या के हिसाब से विमानन इतिहास की यह सबसे बड़ी डील है। इससे पहले एअर इंडिया ने एयरबस और बोईंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था जो पिछला सबसे बड़ा ऑर्डर था।

 

दुनिया के अन्य महाद्वीपों के मुकाबले सबसे तेज़ी से गर्म हो रहा है यूरोप: वैश्विक रिपोर्ट

 

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और यूरोपीय संघ (ईयू) की एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप अन्य महाद्वीपों के मुकाबले सबसे तेज़ी से गर्म हो रहा है। बकौल रिपोर्ट, वैश्विक औसत की अपेक्षा यूरोप दोगुनी तेज़ी से गर्म हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया, “2022 में यूरोप का तापमान औद्योगिक काल (1850-1900) से 2.3°C अधिक था।”

 

भारतीय शॉट-पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट-पुट में राष्ट्रीय व एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

 

भारतीय शॉट-पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर ने 19 जून 2023 को शॉट-पुट में राष्ट्रीय और एशियाई दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। तजिंदरपाल ने नैशनल इंटर-स्टेट सीनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में 21.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर यह रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड तजिंदरपाल के नाम ही था जब 2021 में उन्होंने इंडियन ग्रां प्री 4 में 21.49 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था।

 

कौन हैं नए रॉ प्रमुख नियुक्त हुए रवि सिन्हा?

 

नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा अभी केंद्रीय सचिवालय में विशेष सचिव पद पर तैनात हैं। भोजपुर (बिहार) के रहने वाले सिन्हा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है।

 

क्यों केंद्र सरकार ने अपने खाद्यान्न भंडार पर बोली लगाने से राज्यों को रोका है?

 

केंद्र ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गेहूं-चावल के भंडार की नीलामी में राज्य सरकारों द्वारा बोली लगाने पर रोक लगा दी है। केंद्र ने कहा कि उसने खाद्यान्न में खुदरा मुद्रास्फीति को रोकने और ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त खाद्यान्न स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया है। कर्नाटक सरकार ने इस फैसले की आलोचना की है।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 hours ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

3 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

3 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

3 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

5 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

5 hours ago