Home   »   Top Current Affairs News 19 April...

Top Current Affairs News 19 April 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 19 April 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 19 अप्रैल के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 19 April 2023

 

केन्‍द्र सरकार ने राष्‍ट्रीय क्‍वांटम मिशन को मंजूरी दी

केन्‍द्र सरकार ने राष्‍ट्रीय क्‍वांटम मिशन को मंजूरी दे दी है। इस मिशन से क्‍वांटम टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और भारत इस क्षेत्र में एक अग्रणी राष्‍ट्र के रूप में आगे बढेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि इस मिशन को 2023-24 से 2030-31 की अवधि के लिए छह हजार करोड रूपये से अधिक की राशि के साथ स्‍वीकृत किया गया है। उन्‍होंने बताया कि इस फैसले से देश नई ऊंचाइयां छूयेगा। यह मिशन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग अन्‍य विभागों के साथ मिलकर लागू करेगा।

 

अफगानिस्‍तान में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों की संख्या करीब दोगुनी होकर तीन करोड़ चालीस लाख हुई : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में गरीब लोगों की संख्‍या लगभग दोगुनी होकर 3 करोड़ 40 लाख हो गई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी के 2022 के आंकड़ों में अनुमान लगाया गया है कि 3 करोड़ 40 लाख अफगान गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2021 में अमरीका समर्थित गणतंत्र के पतन के बाद अफगानिस्‍तान को जारी विदेशी सब्सिडी रोक दी गई और सहायता कार्यक्रमों में बड़ी कटौती कर दी गई। 2020 में अफगानिस्तान में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों की संख्‍या 1 करोड़ 50 लाख थी। अफगानिस्तान में यूएनडीपी के प्रतिनिधि अब्दुल्ला अल दर्दारी ने कहा, अगर इस साल विदेशी सहायता कम कर दी जाती है तो अफगानिस्तान गहरे संकट में घिर सकता है।

 

तेलंगाना सरकार ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए पांच लाख कोरबीवैक्‍स डोज की व्यवस्था की

तेलंगाना सरकार ने देश के कुछ राज्‍यों में और कई अन्य देशों में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए पांच लाख कोरबीवैक्‍स डोज की व्यवस्था की है। कोरबीवैक्‍स को ए‍हतियाती डोज के रूप में उन लोगों को दिया जाएगा जिन्‍होंने पहले ही कोवैक्‍सीन या कोविशील्‍ड पहली या दूसरी डोज के रूप में ले ली है। राज्‍य सरकार ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों और शहरी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों जैसे सरकारी कोविड वैक्‍सीन केंद्रों में सभी पात्र नागरिकों को कोविड वैक्‍सीन की निर्बाध उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के इंतजाम किए हैं। जन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के निदेशक ने लोगों से संक्रमण से सुरक्षा के लिये इस अवसर का उपयोग करने को कहा है। राज्‍य सरकार ने टीकाकरण फिर शुरू करने के लिए हैदराबाद स्थित बॉयोलोजिकल ई कंपनी से 15 लाख डोज प्राप्‍त करने का फैसला किया है। इस बीच, तेलंगाना में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 52 लोगों में संक्रमण मिला जबकि 40 लोग स्‍वस्‍थ्‍य हुए। राज्‍य में वर्तमान में दो सौ 81 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

 

गायिका आशा भोंसले को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से किया जाएगा सम्मानित

मंगेशकर परिवार ने बताया कि गायिका आशा भोंसले को 24 अप्रैल को उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के ‘स्मृति दिवस’ पर ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। मंगेशकर परिवार द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, उनके अलावा गायक पंकज उधास को भारतीय संगीत और अभिनेत्री विद्या बालन को सिनेमा में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

 

भारत अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है: यूएन की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफाइनाइट पॉसिबिलिटीज़: द केस फॉर राइट्स ऐंड चॉइसेज़’ के अनुसार, भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यूएन के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 1.428 अरब की आबादी के साथ चीन (1.425 अरब) को पछाड़ा है। भारत की आबादी में 68% लोग 15-64 साल के हैं।

 

अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल की राधा को डिप्टी अंडर सेक्रेट्री ऑफ डिफेंस नियुक्त किया

अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल की राधा अयंगर प्लंब को डिप्टी अंडर सेक्रेट्री ऑफ डिफेंस के रूप में नियुक्त किया है। वह 68-30 के वोट से जीतीं। राधा वर्तमान में डिप्टी सेक्रेट्री ऑफ डिफेंस के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम कर रही हैं और उन्हें जून 2022 में पेंटागन के शीर्ष पद के लिए नामांकित किया गया था।

 

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा अमेरिका: भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अमेरिका का भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनना दो लोकतंत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारी भागीदारी दोनों देशों के अलावा दुनिया की समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ाती है।” बकौल कृष्णमूर्ति, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को और मज़बूत करने की संभावनाओं को पहचानना ज़रूरी है।

 

दुनिया के 10 सबसे धनवान शहरों की सूची हुई जारी; शीर्ष पर रहा न्यूयॉर्क

इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनली ऐंड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई दुनिया के 10 सबसे धनवान शहरों की सूची के मुताबिक, 3.4 लाख मिलियनेयर के साथ न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे धनवान शहर है। इसके बाद टोक्यो (जापान) और अमेरिका के बे एरिया (सैन फ्रांसिस्को और सिलिकॉन वैली) का स्थान है। भारत का सबसे धनी शहर मुंबई है जहां 59,400 मिलियनेयर हैं।

 

क्या थीं भारत के पहले सैटेलाइट ‘आर्यभट्ट’ की विशेषताएं?

भारत के पहले सैटेलाइट ‘आर्यभट्ट’ को 19 अप्रैल 1975 को तत्कालीन सोवियत संघ के कपुस्तिन यार से लॉन्च किया गया था। इसरो द्वारा विकसित ‘आर्यभट्ट’ को एक्स-रे एस्ट्रोनॉमी, एरोनॉमिक्स और सोलर फिज़िक्स से जुड़े परीक्षणों के लिए लॉन्च किया गया था। इस सैटेलाइट का वज़न 360 किलोग्राम था, हालांकि लॉन्च के 5 दिन बाद इससे संपर्क टूट गया था।

 

लखनऊ के नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, वह किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर शोक जताते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि शीश महल लखनऊ के नवाब का इंतकाल एक युग का अंत है।

 

टॉलीवुड ऐक्टर व कॉमेडियन अल्लू रमेश का 52 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

टॉलीवुड ऐक्टर व कॉमेडियन अल्लू रमेश का विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में कार्डियक अरेस्ट के चलते 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फिल्म निर्देशक आनंद रवि ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि पहले दिन से आप मेरे सबसे बड़े सपोर्ट रहे हैं, मैं अपने मन में आपकी आवाज़ सुन सकता हूं।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने हिमाचल में राष्ट्रपति निवास में ट्यूलिप गार्डन का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला (हिमाचल प्रदेश) के मशोबरा में राष्ट्रपति निवास में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। इस गार्डन में स्ट्रॉन्ग गोल्ड, डेनमार्क, वेलेमार्क, जंबोपिंक और लैपटॉप जैसी ट्यूलिप की कई किस्में हैं। गौरतलब है कि ट्यूलिप गार्डन समेत पूरे राष्ट्रपति निवास को 23 अप्रैल 2023 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

 

आईपीएल में 6,000 रन बनाने वाले चौथे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने एसआरएच के खिलाफ मैच में आईपीएल में अपने 6,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर बने। मैच में 28(18) रन बनाकर आउट हुए रोहित के 6,014 आईपीएल रन हो गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर आईपीएल में 6,000 रन बना चुके हैं।

 

कौनसे 5 खिलाड़ी चुने गए विज़डन के क्रिकेटर्स ऑफ द इयर?

विज़डन ने 2023 के लिए 5 खिलाड़ियों को क्रिकेटर्स ऑफ द इयर चुना है। न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ टॉम ब्लंडेल, इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बेन फॉक्स, भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर, न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर डैरिल मिचल और इंग्लिश पेसर मैथ्यू पॉट्स को ‘विज़डन क्रिकेटर्स ऑफ द इयर’ चुना गया है। हरमनप्रीत ‘विज़डन क्रिकेटर ऑफ द इयर’ बनने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

 

दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट ‘स्टारशिप’ को 20 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है स्पेसX

स्पेसX ने घोषणा की है कि वह दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट ‘स्टारशिप’ को अब 20 अप्रैल 2023 को लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि टेक्सस के बोका चिका से होने वाली ‘स्टारशिप’ की लॉन्चिंग को एक प्रेशर वॉल्व के अवरुद्ध होने के कारण सोमवार को निर्धारित समय से कुछ सेकेंड पहले टाल दिया गया था।

 

बिहार सरकार ने दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के लिए ₹309 करोड़ किए स्वीकृत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के प्रस्ताव समेत 11 प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली। कैबिनेट ने एम्स के लिए ₹309 करोड़ स्वीकृत किए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, एम्स के लिए बहादुरपुर अंचल में 189.17 एकड़ भूमि में मिट्टी भराई और भूमि समतलीकरण का काम किया जाएगा।

 

₹1,004 करोड़ में इनवेस्को ने ज़ी एंटरटेनमेंट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची

ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म इनवेस्को ने ₹1,004 करोड़ में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेज़ में 5.11% की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। इनवेस्को ने ₹204.50 प्रति शेयर की कीमत पर ज़ी एंटरटेनमेंट के 4.91 करोड़ शेयर बेचे हैं। गौरतलब है कि इनवेस्को एक समय पर ज़ी की सबसे बड़ी शेयरधारक थी और इसकी ज़ी में करीब 18% की हिस्सेदारी थी।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

Jio to Acquire Reliance Infratel for Rs 3,720 Crore_80.1

FAQs

कर्नाटक की राजधानी कहां है?

कर्नाटक की राजधानी 'बेंगलुरु' है।