Home   »   Top Current Affairs News 17 April...

Top Current Affairs News 17 April 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 17 April 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 17 अप्रैल के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 17 April 2023

 

29 महीनों के निम्नतम स्तर 1.34% पर रही देश की थोक महंगाई दर

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) मार्च 2023 में घटकर 1.34% रही जो इसके पिछले 29 महीनों का निम्नतम स्तर है। सरकार ने बताया कि खाद्य सामग्रियों, कपड़ों, रबड़, प्लास्टिक उत्पाद, पेपर उत्पाद, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस सहित अन्य चीज़ों के दाम में आई कमी के चलते ऐसा हुआ है।

 

भारत ने जी20 की अपनी अध्यक्षता में समूह की 100वीं बैठक की आयोजित

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि जी20 के तहत वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में शुरू हुई मुख्य कृषि वैज्ञानिकों की बैठक भारत की जी20 की अध्यक्षता में समूह की 100वीं बैठक है। बकौल मंत्रालय, अभी तक की 100 बैठकें भारत के 41 शहरों में हुई हैं जिनमें 111 देशों के 12,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

 

वेदांत ने मलेशिया में भारत के लिए स्विमिंग में जीते 5 गोल्ड मेडल

ऐक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत ने कुआलालंपुर में मलेशियाई इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। तस्वीरें शेयर कर माधवन ने ट्वीट किया, “ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत ने भारत के लिए 5 स्वर्ण पदक (50, 100, 200, 400 और 1,500 मीटर) अपने नाम किए हैं।

 

सचिन तेंदुलकर व अर्जुन तेंदुलकर बने आईपीएल में खेलने वाले पहले पिता-पुत्र

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में खेलने वाले पहले पिता-पुत्र बन गए हैं। ऑल-राउंडर अर्जुन ने रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए 78 मैच खेले थे जिनमें उन्होने 2,334 रन बनाए।

 

घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट्स की इनामी राशि हुई दोगुनी से ज़्यादा

बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट्स की इनामी राशि दोगुनी से अधिक कर दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सूची शेयर कर बताया कि रणजी ट्रॉफी विजेता को ₹2 करोड़ के बजाय ₹5 करोड़ मिलेंगे जबकि विजय हज़ारे ट्रॉफी विजेता को ₹30 लाख की जगह ₹1 करोड़ मिलेंगे। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी विजेता को ₹6 लाख के बजाय ₹50 लाख मिलेंगे।

 

डीएचएफएल की शाखाओं की गलत ऑडिट करने वाले 4 ऑडिटर्स पर लगा 1 साल का प्रतिबंध

नैशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (डीएचएफएल) की शाखाओं के ऑडिट में हुई कथित अनियमितता के मामले में चार ऑडिटर्स पर ₹1-₹1 लाख का जुर्माना और 1 साल का प्रतिबंध लगाया है। यह अनियमितता 2017-18 में हुई थी। एनएफआरए के अनुसार, डीएचएफएल की आम बैठक में 33 शाखा लेखा परीक्षकों को मंज़ूरी नहीं मिली थी।

 

दिलजीत दोसांझ बने कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कैलिफोर्निया (अमेरिका) में कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म किया जिसके साथ ही वह इस मशहूर फेस्ट में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बन गए।

 

 

वित्त वर्ष 2022-23 में देश में बिजली की खपत 9.5% बढ़कर 1,503 अरब यूनिट हुई: सरकार

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में देश में बिजली की खपत वार्षिक आधार पर 9.5% बढ़कर 1,503.65 अरब यूनिट हो गई जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1,374.02 अरब यूनिट थी। आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में 200.53 गीगावाट की तुलना में 2022-23 में एक दिन में अधिकतम बिजली की आपूर्ति बढ़कर 207.23 गीगावाट हो गई है।

 

कौन हैं मिस इंडिया 2023 चुनी गईं 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता?

कोटा (राजस्थान) की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट में मिस इंडिया 2023 चुना गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाला लाजपतराय कॉलेज से बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं 19-वर्षीय मॉडल नंदिनी ने कहा है कि वह सबसे अधिक रतन टाटा से प्रभावित हैं। वह 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

कौन हैं सबसे उम्रदराज़ भारतीय अरबपति एल.डी. मित्तल?

‘महिंद्रा ऐंड महिंद्रा’ के मानद चेयरमैन केशव महिंद्रा के 99 वर्ष की उम्र में निधन के बाद अब सोनालिका ग्रुप के फाउंडर व चेयरमैन एल.डी. मित्तल (92) सबसे उम्रदराज़ भारतीय अरबपति हैं। एलआईसी के बीमा एजेंट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले मित्तल रिटायर होने के बाद उद्यमी बने थे। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ $2.5 बिलियन है।

 

के.एल. राहुल ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, आईपीएल में सबसे तेज़ 4,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल आईपीएल में सबसे तेज़ 4,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की और आईपीएल में 105 पारियों में 4,000 रन पूरे किए। 30-वर्षीय के.एल. राहुल ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आईपीएल में 112 पारियों में 4,000 रन पूरे किए थे।

 

यूके ने प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा रहे 2 भारतीय सैनिकों की पेंटिंग के निर्यात पर लगाई रोक

ब्रिटिश सरकार ने प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा रहे 2 भारतीय सैनिकों की एक पेंटिंग के निर्यात पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया है ताकि देश के एक संस्थान को इसे खरीदने का समय मिल सके। ऐंग्लो-हंगेरियन पेंटर फिलिप डी लाज़ले द्वारा चित्रित इस अधूरी पेंटिंग की कीमत ₹6.6 करोड़ है जिसमें घुड़सवार अधिकारी जगत सिंह व मान सिंह दर्शाए गए हैं।

 

सीएम सुक्खू ने हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने का किया एलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘हिमाचल दिवस’ के अवसर पर राज्य के करीब 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनरों के महंगाई भत्ते को 3% बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा, “इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को देय महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर 34% हो जाएगा।” यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से प्रभावी माना जाएगा।’

 

हिमाचल में स्पिति की 18 से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मिलेगी ₹1,500/ माह पेंशन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एलान किया कि स्पिति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को आजीवन ₹1,500/ माह पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। बकौल मुख्यमंत्री, स्पिति क्षेत्र चीन की सीमा से लगा है और यहां महिलाएं बेहद खराब मौसम का सामना करती हैं। यहां जल्द कॉलेज भी खोला जाएगा।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

Jio to Acquire Reliance Infratel for Rs 3,720 Crore_80.1

 

FAQs

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

भूपेंद्रभाई पटेल