Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 14 July 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 14 July 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 14 July के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 14 July 2023

 

भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 जुलाई को भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च व्हीकल ‘एलवीएम3’ से लॉन्च किया गया। चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना, चंद्रमा पर रोवर उतारना और वहां वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देना है।

 

चांद की कक्षा में पहुंचा भारत का चंद्रयान-3, चांद की ओर शुरू की यात्रा

भारत का चंद्रयान-3  (14 जुलाई 2023) सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में पहुंच गया और चांद की ओर बढ़ रहा है। यह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च हुआ। यह भारत का तीसरा मून मिशन है और सफल रहा तो अमेरिका, सोवियत संघ व चीन के बाद चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश होगा।

एमपी सरकार के कर्मचारियों के लिए जनवरी 2023 से लागू होगा 42% का महंगाई भत्ता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए घोषित केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से लागू होगा। बकौल चौहान, कर्मचारियों को जनवरी-जून तक का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। राज्य सरकार ने पिछले महीने महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की थी।

 

फ्रांस के बैस्टील डे परेड में मुख्य अतिथि बनकर शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई 2023 को फ्रांस के बैस्टील डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य अतिथिगण मौजूद थे। इससे पहले मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान (नागरिक व सैन्य) ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया था।

 

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर सर्वाधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड

भारत के 21-वर्षीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने किसी भारतीय द्वारा टेस्ट में डेब्यू पारी पर सर्वाधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में जायसवाल अब तक 350 गेंद खेल चुके हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को पीछे छोड़ा जिन्होंने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 322 गेंदों का सामना किया था।

 

चंद्रयान-2 के मुकाबले कितना अलग है इसरो का चंद्रयान-3?

चंद्रयान-3 लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल सहित लॉन्च हुआ जबकि चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर थे। चंद्रयान-2 से बेहतर डिज़ाइन वाले चंद्रयान-3 के लैंडर के पैर ज़्यादा मज़बूत हैं और उसमें ज़्यादा ईंधन है। खतरा भांपने की तकनीक से लैस लैंडर की बॉडी पर अतिरिक्त सोलर पैनल और चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान समन्वय के लिए कैमरे लगे हैं।

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत के पहले एलिवेटेड टैक्सीवे का हुआ उद्घाटन

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 14 जुलाई 2023 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बने भारत के पहले एलिवेटेड डुअल टैक्सीवे का उद्घाटन किया। दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, “हमने भारत के पहले एलिवेटेड डुअल टैक्सीवे और (दिल्ली एयरपोर्ट पर) चौथे रनवे की शुरुआत की है। इससे ईंधन की खपत कम होगी और समय भी बचेगा।”

 

जून 2023 में करीब 8 साल के निचले स्तर -4.12% पर रही भारत की थोक महंगाई दर

केंद्र सरकार के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर जून 2023 में घटकर -4.12% रही जो करीब 8 वर्षों में इसका निचला स्तर है। खनिज तेल, खाद्य पदार्थों, बेसिक मेटल, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और कपड़े की कीमतों में गिरावट के चलते यह दर कम हुई है। इससे पहले मई 2023 में भारत की थोक महंगाई दर -3.48% रही थी।

 

कोहली बने टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। डोमिनिका में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट में 34-वर्षीय कोहली ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 8,515 रन बनाए हैं जबकि सहवाग ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 8,503 रन बनाए।

 

क्या हैं चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर की मुख्य विशेषताएं?

भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा जिसके 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करने की संभावना है। चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर की मिशन लाइफ 1 लूनर डे (पृथ्वी के 14 दिन) है। चंद्रयान के लैंडर पर 3 पेलोड होंगे और रोवर सहित इसका कुल द्रव्यमान 1,749.86 किलोग्राम है।

 

अब तक किन देशों को चंद्रमा पर लैंडिंग करने में मिली है सफलता?

अब तक केवल सोवियत संघ, चीन और अमेरिका को ही चंद्रमा पर लैंडिंग करने में सफलता मिली है जबकि सिर्फ नासा (अमेरिका) ने वहां अंतरिक्ष यात्री भेजे हैं। इसरो शुक्रवार को अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। यह मिशन सफल रहने पर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला मिशन बन जाएगा।

 

पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से नवाज़ा गया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। यह फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान (नागरिक व सैन्य) है। भारत सरकार ने कहा, “प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया…यह समारोह पेरिस के एलीज़े पैलेस में आयोजित हुआ।”

 

राजस्थान में बनेंगे 50 पक्षीघर, सीएम गहलोत ने ₹43.50 करोड़ के बजट को दी मंज़ूरी

राजस्थान सरकार ने बताया है कि राज्य में 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके निर्माण के लिए ₹43.50 करोड़ के बजट को मंज़ूरी दी है। ये पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं और 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे। पक्षीघरों के लिए कॉकटेल, लव बर्ड तोता, बजरिगर, गिनी फाउल आदि पक्षी भी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को पुरस्कार: सामुदायिक संरक्षण को मिला वैश्विक सम्मान

महाराष्ट्र के वसई (पापडी गांव) में स्थित 475 वर्ष पुराना अवर लेडी ऑफ़ ग्रेस कैथेड्रल…

2 hours ago

UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान की, यह राज्य लिस्ट में सबसे ऊपर

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने एक बार फिर देश में चल रही फर्जी यूनिवर्सिटीज की…

3 hours ago

राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा

राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी 2026 को पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन…

3 hours ago

पंजाब सरकार ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मेरी रसोई’ योजना शुरु करने की 23 फरवरी 2026…

4 hours ago

शशि थरूर को सेंट जेवियर विश्वविद्यालय, कोलकाता ने मानद डीलिट की उपाधि दी

लोकसभा MP शशि थरूर को 21 फरवरी 2026 को कोलकाता स्थित सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत-अमेरिका वज्र प्रहार 2026: हिमाचल में 16वें संयुक्त अभ्यास के लिए विशेष बल तैयार

भारत और अमेरिका 23 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित…

4 hours ago