Home   »   Top Current Affairs News 01 May...

Top Current Affairs News 01 May 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 01 May 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 01 मई के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 01 May 2023

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मुंबई में प्रसिद्ध बैंकर नारायणन वाघुल की पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस’ का विमोचन किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मुंबई में प्रसिद्ध बैंकर नारायणन वाघुल की पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस’ का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के वित्तीय परिदृश्य में श्री वाघुल के अनुभवों का विवरण है। वित्त मंत्री ने बैंकिंग में श्री नारायणन वाघुल के व्यापक अनुभव और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए महिला सशक्तिकरण पर श्री वाघुल के विचार और दृष्टिकोण प्रासंगिक और मूल्यवान हैं।

 

सात्विक-चिराग ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में मेन्स डबल्स में जीता भारत का पहला गोल्ड

भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के इतिहास में मेन्स डबल्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। दोनों ने फाइनल में मलेशियाई जोड़ी ओंग यू सिन और टियो ई यी को 16-21, 21-17, 21-19 से हरा दिया। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है।

 

खाने के 2 घंटे के भीतर मस्तिष्क में पहुंच सकता है माइक्रोप्लास्टिक: अध्ययन

अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम के चूहों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक, खाने के बाद 2 घंटे के भीतर माइक्रोप्लास्टिक मस्तिष्क में पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए 6 चूहों पर रिसर्च की जिनमें से 3 चूहों को पॉलीस्टाइरिन का सिंगल डोज़ दिया गया और 2 घंटे बाद उनके दिमाग में माइक्रोप्लास्टिक मिले।

 

भारतीय वैक्सीन मार्केट का मूल्यांकन 2025 तक ₹252 अरब होने का अनुमान: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय वैक्सीन मार्केट का मूल्यांकन 2025 तक ₹252 अरब होने का अनुमान है। यूके के दौरे पर गए सिंह ने बायोटेक स्टार्टअप्स और वैक्सीन डेवलपमेंट के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की अपील की। बकौल सिंह, दुनिया प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में भारत की अपार क्षमताओं को महसूस कर रही है।

 

डींग लिरेन बने नए वर्ल्ड चेस चैंपियन, मैग्नस कार्लसन ने 10 साल बाद खोया शीर्ष स्थान

चीन के 30-वर्षीय ग्रैंडमास्टर डींग लिरेन वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-2023 में रूस के 32-वर्षीय ग्रैंडमास्टर इयन नीपोमीशी को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए हैं। स्कोर 7-7 से बराबर होने के बाद टाईब्रेकर से विजेता का फैसला हुआ। इसके साथ ही मैग्नस कार्लसन ने 10-साल बाद शीर्ष स्थान खो दिया है। कार्लसन ने खिताब डिफेंड नहीं करने का एलान किया था।

 

क्या है पेनम्ब्रल चंद्र ग्रहण जो 5 मई को दिखाई देगा?

पेनम्ब्रल चंद्र ग्रहण 5 मई को दिखाई देगा जो अफ्रीका के कुछ हिस्सों, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में भारत समेत कुछ देशों में दिखेगा। यह ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया ‘पेनम्ब्रा’ से होकर गुज़रता है। इस दौरान चंद्रमा की चमक कम हो जाएगी लेकिन चंद्रमा की अधिकतर डिस्क कुछ हद तक रोशन रहेगी।

 

यूरोप को रिफाइंड ईंधन की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बना भारत: रिपोर्ट

एनालिटिक्स फर्म ‘केप्लर’ के आंकड़ों के अनुसार, रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात करने वाला भारत इस महीने यूरोप को रिफाइंड ईंधन की सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला देश बन गया। बकौल केप्लर, यूरोप द्वारा भारत से रिफाइंड ईंधन का आयात 3.6 लाख बैरल/दिन तक पहुंच जाएगा जो सऊदी अरब से किए गए आयात से अधिक है।

 

2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ेगी: नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी

नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 6.5% की दर से बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “पिछले साल में हुए सभी बदलावों के कारण मैंने 2023-24 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान को 0.5% कम कर दिया है। हालांकि, यह 0.5% ऊपर या नीचे हो सकता है।”

 

इतिहासकार रणजीत गुहा का ऑस्ट्रिया में 100 साल की आयु में हुआ निधन

प्रख्यात इतिहासकार रणजीत गुहा का ऑस्ट्रिया में 100 साल की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने युवा इतिहासकारों को सबाल्टर्न समाज (निम्न तबका) पर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया और दुनियाभर में उनके कई प्रशंसक थे। गुहा का जन्म 1923 में बांग्लादेश में हुआ था।

 

केंद्र सरकार ने रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया का नया एमडी व सीईओ किया नियुक्त

केंद्र सरकार ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया का नया सीईओ व एमडी नियुक्त किया है। वहीं, सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक देबदत्त चंद को बैंक का प्रमुख नियुक्त किया है जो 1 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है, कर्नाटक ने अतनु कुमार दास का स्थान लिया है।

 

सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अफसर

भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पहली बार 5 महिला अफसरों को शामिल किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से 3 को लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) व 2 महिला अधिकारियों को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया गया है। जनवरी-2023 में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने महिला अधिकारियों को तोपखाना इकाइयों में शामिल करने की घोषणा की थी।

 

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया बने नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरविंद पनगढ़िया इससे पहले नालंदा यूनिवर्सिटी के गवर्निंग बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। नालंदा यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह ने अरविंद पनगढ़िया को चांसलर बनने पर बधाई दी है।

 

मेट गाला 2023 में पहली बार शामिल होंगी आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट अमेरिका में आयोजित होने वाले फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में पहली बार शिरकत करेंगी। मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क रवाना होने का उनका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है कि 1 मई (सोमवार) को मेट गाला का आयोजन होगा। बकौल रिपोर्ट्स, इवेंट में आलिया फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग का आउफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरेंगी।

 

दिल्ली हाईकोर्ट में दो न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 47 हुई

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को जस्टिस गिरीश कठपालिया और जस्टिस मनोज जैन को पद की शपथ दिलाई। इस शपथ के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है जिनमें 10 महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। गौरतलब है, केंद्र ने 27 अप्रैल को दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी थी।

Find More Miscellaneous News Here

 

Jio to Acquire Reliance Infratel for Rs 3,720 Crore_80.1

FAQs

बिहार के उपमुख्यमंत्री कौन है?

बिहार के वर्तमान उप प्रमुख तेजस्वी यादव हैं, जो 10 अगस्त 2022 से कार्यालय में सेवारत हैं।