Categories: Uncategorized

कोरोनोवायरस के चलते अब टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए किया गया स्थगित

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों को 2021 के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। एक बयान में कहा गया कि पूरी दुनिया इस समय कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने में जुटी हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख ने टोक्यो 2020 खेलों को एक वर्ष के लिए टालने के लिए सहमति जताई है।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह इतिहास में पहला मौका होगा जब ओलंपिक खेलों को एक साल के लिएआगे बढ़ाया गया है। कोरोनोवायरस महामारी के चलते अब 24 जुलाई को होने वाला उद्घाटन समारोह रदद किया गया, और  2021 के उद्घाटन समारोह की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। IOC के अध्यक्ष और जापान के प्रधान मंत्री ने फैसला किया है कि ओलंपिक खेलों में शामिल होने वाले हर एथलीटों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए टोक्यो में होने वाले XXXII ओलंपियाड के खेलों को 2020 से अगले साल के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन इन्हें 2021 की गर्मियों से पहले ही आयोजित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाच.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 23 जून 1894.
  • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे.
  • जापान की राजधानी: टोक्यो; जापान की मुद्रा: जापानी येन.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

26 mins ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

42 mins ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

4 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

4 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

5 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

5 hours ago