Categories: Uncategorized

टोक्यो ओलंपिक 2020 समापन समारोह की मुख्य विशेषताएं

 

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) 2020 08 अगस्त, 2021 को समाप्त हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन (international multi-sport event) 23 जुलाई से 08 अगस्त, 2021 तक टोक्यो (Tokyo), जापान (Japan) में आयोजित किया गया था। टोक्यो (Tokyo) 1964 (ग्रीष्मकालीन- Summer), साप्पोरो (Sapporo) 1972 (शीतकालीन-Winter) और नागानो (Nagano) 1998 (शीतकालीन-Winter) खेलों की मेजबानी करने के बाद, यह चौथी बार था जब जापान (Japan) ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की। इसके अलावा दो बार ग्रीष्मकालीन खेलों (Summer Games) का आयोजन करने वाला टोक्यो (Tokyo) पहला एशियाई शहर है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पदक तालिका:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) 113 पदक के साथ समग्र पदक तालिका में शीर्ष पर है, जिसमें 39 स्वर्ण (Gold), 41 रजत (Silver) और 33 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं।
  • भारतीय दल (Indian Contingent) 7 पदक जीतने में सफल रहा जिसमें 1 स्वर्ण (Gold), 2 रजत (Silver) और 4 कांस्य (Bronze)  पदक शामिल हैं। देश 86 देशों में से पदक तालिका में 48वें स्थान पर रहा।

पदक तालिका में शीर्ष पांच राष्ट्र:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (United States): 113 (स्वर्ण: 39, रजत: 41, कांस्य: 33)
  • चीन (China): 88 (सोना: 38, रजत : 32, कांस्य: 18)
  • जापान (Japan): 58 (स्वर्ण: 27, रजत : 14, कांस्य: 17)
  • ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain): 65 (स्वर्ण: 22, रजत : 21, कांस्य: 22)
  • टीम आरओसी (Team ROC) (रूसी ओलंपिक समिति-Russian Olympic Committee): 71 (स्वर्ण: 20, रजत: 28, कांस्य: 23)

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत

  • भारत (India) ने टोक्यो गेम्स 2020 में 7 के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक पदक के साथ खेलों का समापन किया, 2012 के लंदन ओलंपिक (London Olympics) में 6 पदकों के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
  • एमसी मैरी कॉम (MC Mary Kom) और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।
  • कार्यक्रम के समापन समारोह में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ध्वजवाहक थे।

भारतीय पदक विजेताओं की सूची

  • स्वर्ण

पुरुषों की भाला फेंक: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

  • रजत

महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन: मीराबाई चानू (Mirabai Chanu)

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती: रवि दहिया (Ravi Dahiya)

  • कांस्य

महिला वेल्टरवेट मुक्केबाजी: लवलीन बोरगोहेन (Lovlina Borgohain)
महिला एकल बैडमिंटन: पीवी सिंधु (PV Sindhu)
पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती: बजरंग पुनिया (Bajrang Punia)

पुरुष हॉकी: भारत पुरुष हॉकी टीम


Find More Sports News Here

 

Mohit Kumar

Recent Posts

चीन का शेनझोउ-18 क्रू तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च

चीन का शेनझोउ-18 मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष स्टेशन के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करते…

2 days ago

कोरोमंडल इंटरनेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए अरुण अलगप्पन

पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष अरुण अलगप्पन को कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त और…

2 days ago

विदेश मंत्री जयशंकर को ‘इंडियाज़ न्यूक्लियर टाइटन्स’ पुस्तक की प्रति मिली

विदेश मंत्री एस जयशंकर को सौम्या अवस्थी और श्रभना बरुआ द्वारा संपादित पुस्तक 'इंडियाज न्यूक्लियर…

2 days ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट को भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में मंजूरी

भारत सरकार ने केरल में अदानी के विझिंजम पोर्ट को देश के उद्घाटन ट्रांसशिपमेंट हब…

2 days ago

आरबीआई ने टॉकचार्ज को पीपीआई परिचालन बंद करने और शेष राशि वापस करने का निर्देश दिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुग्राम स्थित टॉकचार्ज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (TalkCharge Technologies Pvt Ltd)…

2 days ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस: 27 अप्रैल

इस वर्ष, विश्व पशु चिकित्सा दिवस शनिवार, 27 अप्रैल, 2024 को मनाया जाएगा। 2024 का…

2 days ago