Categories: Uncategorized

टोक्यो ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर अस्थायी रूप से निलंबित

 

ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (Athletics Integrity Unit – AIU) ने प्रतिबंधित पदार्थ के लिए टेस्ट में पाज़टिव पाये जाने पर अनंतिम रूप से निलंबित (Provisionally Suspended) कर दिया है। 29 मार्च को कमलप्रीत का टेस्ट किया गया था, उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ स्टैनोजोलोल (Stanozolol) पाया गया, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इस पदार्थ का सेवन, विश्व एथलेटिक्स डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करता है। कौर ने 63.7 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एक अनंतिम निलंबन (Provisional Suspension) तब होता है जब विश्व एथलेटिक्स डोपिंग रोधी नियमों ( Anti-Doping Rules) या सत्यनिष्ठा आचार संहिता (Integrity Code of Conduct) के तहत आयोजित सुनवाई में अंतिम निर्णय से पहले किसी एथलीट या अन्य व्यक्ति को एथलेटिक्स में किसी प्रतियोगिता या गतिविधि में भाग लेने से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाता है। पिछले साल, कमलप्रीत डिस्कस थ्रो में 65 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय बनीं। उनके नाम के पर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज़ है, जिसमें उन्होंने इंडियन ग्रां प्री में 66.59 मीटर के थ्रो के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago