Categories: Awards

दलाई लामा को ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया। लामा को मैकलोडगंज में गांधी मंडेला फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया।आर्लेकर ने कहा कि दलाई लामा इस पुरस्कार के लिए ‘शायद आज दुनिया में सर्वाधिक हकदार व्यक्ति’ हैं और उन्हें ‘शांति का सार्वभौम दूत’ बताया। उन्होंने कहा कि अहिंसा और करुणा के उनके सिद्धांतों की आज की दुनिया में जरूरत हैं क्योंकि ये किसी भी सेना से अधिक प्रभावी हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राज्यपाल ने कहा कि लामा ने सद्भावना, करुणा और प्रेम की सदियों पुरानी संस्कृति को आगे बढ़ाया है। गांधी मंडेला फाउंडेशन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के बाद केवल दलाई लामा ही विश्व नागरिक बनने की क्षमता रखते हैं, क्योंकि वह सीमाओं से बंधे नहीं हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए लामा ने कहा कि अहिंसा और करुणा विश्व शांति के लिए जरूरी हैं और ये सिद्धांत हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति में शामिल हैं।

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago