उत्तर प्रदेश और बिहार के शहरों के नाम पर रखे गए मंगल ग्रह के गड्ढों के नाम

अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मंगल ग्रह पर खोजे गए 2 नए गड्ढों (क्रेटर) का नाम भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार के 2 छोटे शहरों के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी है। IAU ने एक अन्य गड्ढे का नाम भारत के भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के पूर्व निदेशक प्रोफेसर देवेंद्र लाल के नाम पर करने को भी आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। ये तीनों गड्ढे मंगल ग्रह पर थारिस ज्वालामुखी क्षेत्र में स्थित हैं।

क्या रखा गया गड्ढों का नाम?

इन तीनों में सबसे बड़ा गड्ढा 65 किलोमीटर चौड़ा है। इसका नाम प्रोफेसर देवेंद्र लाल के सम्मान में ‘लाल क्रेटर’ नाम दिया गया है। दूसरे और तीसरे गड्ढे को ‘मुरसन क्रेटर’ और ‘हिलसा क्रेटर’ नाम दिया गया है। इनमें प्रत्येक का व्यास 10 किलोमीटर है। मुरसन क्रेटर का नाम उत्तर प्रदेश के एक शहर, वहीं हिलसा क्रेटर का नाम बिहार के एक शहर के नाम पर रखा गया है।

मुरसन और हिलसा नाम क्यों चुने गए?

मुरसन क्रेटर, लाल क्रेटर के पूर्वी किनारे पर स्थित है और हिलसा क्रेटर, लाल क्रेटर के पश्चिमी किनारे पर मौजूद है। मुरसन और हिलसा नाम क्रमशः PRL के वर्तमान निदेशक डॉ. अनिल भारद्वाज और PRL वैज्ञानिक डॉ. राजीव रंजन भारती के जन्मस्थानों के सम्मान में चुने गए हैं। मंगल ग्रह पर इन गड्ढों की खोज 2021 में PRL के शोधकर्ताओं सहित भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने की थी। इस महीने IAU ने नामकरण को मंजूरी दी है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago