Home   »   थंगजाम धबाली सिंह को जापान ने...

थंगजाम धबाली सिंह को जापान ने ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से किया सम्मानित

थंगजाम धबाली सिंह को जापान ने 'ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन' से किया सम्मानित |_3.1
मणिपुर के डॉक्टर थंगजाम धबाली सिंह को जापान सरकार द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिया गया है।
थंगजाम धबाली सिंह, पेशे से एक एलोपैथिक डॉक्टर और मणिपुर टूरिज्म फोरम (MTF) के संस्थापक हैं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के इम्फाल युद्ध की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में भारत में जापान के दूतावास के अधिकारियों सहित कई जापानी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया था।
क्या है “ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन”?

‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान, जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इस सम्मान की शुरूआत जापान के बादशाह मेइजी ने 1875 में की थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान की राजधानी: टोक्यो.
  • जापान की मुद्रा: येन.
  • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे.

    TOPICS:

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *