Categories: International

थाईलैंड ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की

थाईलैंड अपने पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्‍या में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा संबंधी जरूरत को समाप्‍त कर रहा है। प्रधानमंत्री स्रेत्‍था थाविसिन ने कल कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस साल 10 नवंबर से अगले साल 10 मई तक भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाइलैंड में प्रवेश कर सकेंगे।

ताइवान ने भी बड़ी संख्‍या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस योजना का सहारा लिया है। थाईलैंड ने सितंबर में चीन के पर्यटकों के लिए वीजा की जरूरत को समाप्‍त कर दिया था। थाईलैंड सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल के मई महीने तक भारतीय नागरिक उनके देश में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। 6 महीने तक ये वीजा छूट जारी रहेगी। भारत के साथ-साथ ताइवान के यात्रियों के लिए भी थाइलैंड ने वीजा आवश्यकताओं में छूट दी है।

 

इस कदम के पीछे का उद्देश्य

थाई सरकार ने ये घोषणा ऐसे समय की है, जब थाईलैंड में हाई टूरिज्म सीजन का समय शुरू होने जा रहा है। इसके इस कदम के पीछे का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को अपने देश की ओर आकर्षित करना है। इस साल मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत पर्यटन के लिए थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ी सोर्स मार्किट बनकर उभरा है। इस साल करीब 12 लाख भारतीय थाईलैंड पहुंचे हैं।

 

चौथा सबसे बड़ा स्रोत

थाईलैंड के लिए पर्यटन के लिहाज से भारत इस साल अब तक चौथा सबसे बड़ा स्रोत रहा है और 12 लाख भारतीयों ने इस देश की यात्रा की है। भारत के अलावा थाईलैंड आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्‍या मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के नागरिकों की रही। भारत से आने वाले पर्यटकों के कारण थाईलैंड के पर्यटन बाजार में वृद्धि के संकेत दिखे हैं और बड़ी संख्‍या में एयरलाइंस तथा होटलों ने इस ओर ध्यान केंद्रित किया है।

 

श्रीलंका ने भी छूट दी है

थाईलैंड के अलावा श्रीलंका सरकार भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में ढील दे चुकी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। श्रीलंका ने भारत के अलावा भी 6 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री इंट्री की घोषणा की है।

 

Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

41 mins ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

3 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago