Categories: Uncategorized

दूरसंचार विभाग ने 5G हैकथॉन कार्यक्रम किया लॉन्च

दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT) ने भारत सरकार के सहयोग से शिक्षाविदों और उद्योग हितधारकों के साथ मिलकर टेलिकम्‍युनिकेशन कार्यक्रम ‘5G Hackathon’ शुरू किया है। 5 जी हैकाथॉन का उद्देश्य देश में 5जी प्रौद्योगिकी के अनुकूल समाधानों की पहचान करने तथा उन्हें बढ़ावा देने के लिए केंद्रित अत्याधुनिक विचारों को सूचीबद्ध करना है, जिन्हें व्यावहारिक 5 जी उत्पादों और समाधानों में परिवर्तित किया जा सकता है।
हैकथॉन कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। इस कार्यक्रम का समापन 16 अक्टूबर 2020 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के एक भव्य समारोह में होगा। विभिन्न चरणों के विजेता 2.5  करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि को साझा करेंगे।

5 जी तकनीक 4 जी की तुलना में गति, पीक डेटा रेट, विलंबता, स्पेक्ट्रम दक्षता और कनेक्शन डेंसिटी के मामले में कई गुना अधिक तेज सेवा देगी। हैकथॉन अलग-अलग कार्यक्षेत्रों में उत्पादों और समाधानों में नए विचारों को परिवर्तित करेगा और 5 जी के आसपास भारत के विशिष्ट उपयोग के मामलों को विकसित करेगा।
5-जी हैकेथॉन भारत और प्रवासी भारतीयों में डेवलपर्स, छात्रों, स्टार्ट-अप, छोट और मंझोले उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और पंजीकृत कंपनियों के लिए खुला है। सभी हितधारक भारतीय संदर्भ में 5G नेटवर्क के इस्तेमाल के मामलों को प्रस्तुत करने के लिए अकेले या टीम के रूप में भी हिस्सा ले सकते हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DoT भारत सरकार की कार्यकारी शाखा संचार मंत्रालय का एक विभाग है।
  • धोत्रे संजय शामराव संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

2 hours ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

4 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

4 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

19 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

20 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

20 hours ago