Categories: Uncategorized

आईआईटी मंडी में स्थापित किया जाएगा “प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र”

मंडी का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बहुविषयक साइबर-फिजिकल प्रणालियो के राष्ट्रीय मिशन (National Mission on Interdisciplinary Cyber-Physical Systems – NM-ICPS)) के तहत प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र (Technology Innovation Hub) की स्थापित करेगा। प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा आईआईटी मंडी को दी जाने वाली 7.25 करोड़ रुपये वित्तीय सहायता से की जाएगी।
प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र के माध्यम से आईआईटी मंडी में ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (एचसीआई) अनुसंधान कार्यक्रम, डिजाइन और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी (इंटरफेस) के विकास पर ध्यान केंद्रित होंगे। साथ ही इसमें मनुष्यों (यूजर्स) और कंप्यूटरों के बीच बातचीत का अध्ययन भी किया जाएगा। TIH मानव संसाधन और कौशल विकास, उद्यमशीलता और अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ सहयोग पर भी फोकस होगा।
इसके अलावा यह केंद्र नुसंधान एवं विकास तथा अन्य संगठनों में समाधान विकास के संबंध में अकादमिक संस्थानों, उद्योग, केन्द्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को जोड़ेगा। साथ ही ये केंद्र स्कूलों, कॉलेजों और उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों को लक्षित क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नवाचार मंच के साथ-साथ सुविधा भी प्रदान करेगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ आय से तय नहीं होगी आरक्षण पात्रता

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के…

2 hours ago

भारत में LPG संकट क्यों बढ़ रहा है? गैस की कमी के पीछे 5 सबसे बड़े कारण

Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…

2 hours ago

भारत ने चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹1 ट्रिलियन फंड की योजना बनाई

भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…

4 hours ago

नीति आयोग ने दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स” रिपोर्ट जारी की

NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…

20 hours ago

शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में गोल्ड जीता

भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…

20 hours ago