Categories: Business

TCS ने Google Cloud के साथ जेनरेटिव AI साझेदारी की घोषणा की

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ एक बड़ी साझेदारी के साथ TCS जेनरेटिव AI एक नई शुरुआत की घोषणा की है। कंपनी अभी कई बिजनेस पार्टनर के ग्राहकों के साथ जनरेटिव एआई को लेकर बात-चीत कर रही है। कंपनी ये ये देखना चाह रही है कि जेनरेटिव एआई किसी खास बिजनेस से जुड़े काम को कैसे आसानी से और बेहतर ढंग से कर सकती है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

TCS ने अलग-अलग उद्योग कार्यक्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता और अनुसंधान और निवेश के साथ, एआईओपीएस, एल्गो रिटेल, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में एआई-संचालित समाधानों का एक पोर्टफोलियो विकसित किया है। कंपनी फिलहाल में यह पता लगाने के लिए कई बिजनेस पार्टनर के ग्राहकों के साथ सहयोग कर रही है कि जेनरेटिव एआई उनके किसी खास बिजनेस से जुड़े काम को कैसे आसानी से और बेहतर तरीके से कर सकता है।

 

कंपनी ने 50,000 से अधिक सहयोगियों को ट्रेन किया

 

टीसीएस का दावा है कि ये हब ग्राहकों को TCS के विस्तारित इनोवेशन इकोसिस्टम से रिसर्चर और स्टार्टअप भागीदारों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। टीसीएस क्लाउड प्रौद्योगिकियों में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ाने के लिए निवेश कर रही है और इसके 25,000 से अधिक इंजीनियर गूगल क्लाउड पर प्रमाणित हैं। इसके अलावा, कंपनी ने AI में 50,000 से अधिक सहयोगियों को ट्रेन किया है। इसकी नई पेशकश की अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए वर्ष के भीतर Google क्लाउड जेनरेटिव एआई पर 40,000 कौशल बैज अर्जित करने की योजना है।

 

टीसीएस को मिले हैं कई अवॉर्ड

 

टीसीएस जेनरेटिव एआई, इंटेलिजेंट एज-टू-कोर और ब्लॉकचैन जैसी नई तकनीकों में क्लाउड-नेटिव सेवाएं और समाधान प्रदान करने के लिए समर्पित है। कंपनी को Google Cloud से मान्यता मिली है, जिसमें व्यापक समाधान के लिए पुरस्कार और रिटेल के लिए 2021 इंडस्ट्री सॉल्यूशन पार्टनर ऑफ द ईयर, 2021 ग्लोबल डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन पार्टनर ऑफ द ईयर और 2020 ब्रेकथ्रू पार्टनर ऑफ द ईयर का नाम दिया गया है।

 

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

8 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

8 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

8 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

9 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

9 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

10 hours ago