gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   Ratan Tata को मिला Australia का...

Ratan Tata को मिला Australia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Ratan Tata को मिला Australia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |_3.1

उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने सप्ताहांत पर ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। फैरेल ने रतन टाटा को ‘व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज’ बताया। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके प्रयासों के लिए रतन टाटा को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बायलेट्रल रिलेशनशिप, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और परोपकारी कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में एक मानद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इसके 1 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। टाटा 2022 भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते का एक मजबूत समर्थक रहा है, और कहा जाता है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय कंपनी का सबसे बड़ा कार्यबल है, जिसमें लगभग 17,000 कर्मचारी हैं।

 

रतन टाटा को कई पुरस्कार मिले

 

रतन टाटा को अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण और पद्म विभूषण शामिल हैं। उन्हें परोपकार के कार्नेगी मेडल, अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एलुमनी अचीवमेंट अवार्ड और मानद नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, उन्होंने दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से कई मानद डिग्रियां प्राप्त की हैं।

 

Find More Awards News Here

International Day of Persons with Disabilities 2022: 3 December_90.1

 

FAQs

टाटा ग्रुप में कितनी कंपनी है?

टाटा समूह कि कुल 96 कम्पनियां 7 अलग अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन 96 में से केवल 28 publicly listed कम्पनियाँ हैं। टाटा ग्रुप ६ महाद्वीपों के 40 से भी अधिक देशों में सक्रिय है। टाटा समूह दुनिया के 140 से भी अधिक देशों को उत्पाद व सेवाएँ निर्यात करता है।