Categories: Uncategorized

तमिलनाडु मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को ऋण देने में रहा सबसे ऊपर

वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत महिलाओं को ऋण देने की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और कर्नाटक का स्थान है। वित्त मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत के बाद से महिला उधारकर्ताओं के लिए लगभग 4.78 लाख करोड़ रुपये के लगभग 15 करोड़ ऋण वितरित किए गए थे।

31 मार्च, 2020 तक, तमिलनाडु ने 58,227 करोड़ रुपये का लाभ उठाया था। अन्य राज्यों द्वारा प्रदान किए गए ऋण इस प्रकार हैं

  • पश्चिम बंगाल: 55,232 करोड़ रुपये
  • कर्नाटक: 47,714 करोड़ रुपये
  • बिहार: 44,879 रुपये
  • महाराष्ट्र: 42,000 करोड़ रुपये
उपरोक्त सभी राज्यों में महिलाओं के लिए 52% मुद्रा ऋण प्राप्त हुए हैं। ऋणों का लाभ कृषि, सेवाओं, व्यापार, प्रसंस्करण, विनिर्माण आदि से संबंधित गतिविधियों के लिए लिया गया था, मुद्रा योजना के तहत प्रदान किए गए कुल ऋणों में से 70% उधारकर्ता महिलाएं थीं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में


वर्ष 2015 में गैर-कॉर्पोरेट, छोटे और सूक्ष्म-उद्यमों को ऋण प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के तहत, 10 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाते हैं। ऋण क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, वाणिज्यिक बैंकों, लघु वित्त बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय निगमों, सूक्ष्म-वित्तीय संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

उगादी त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है? जानिए इसकी विशेषता

दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में उगादी का बहुत ज्यादा महत्व है, जिसे तेलुगु…

1 hour ago

IOS सागर 2026: भारत की नई समुद्री पहल क्या है? जानें पूरी डिटेल

भारतीय नौसेना ने 16 मार्च 2026 को IOS सागर (IOS SAGAR) का दूसरा संस्करण लॉन्च…

3 hours ago

समुद्री माइंस कैसे काम करती हैं जिन्हें युद्ध के बीच Iran ने होर्मुज़ स्ट्रेट में बिछा दिया है?

ईरान (Iran) ने अमेरिका-इज़रायल संग जारी युद्ध के बीच दुश्मन जहाज़ों को तबाह करने के…

4 hours ago

गुड़ी पड़वा 2026: कब है, क्यों मनाते हैं और क्या है महत्व?

गुड़ी पड़वा 2026, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। यह दिन मराठी नववर्ष की…

5 hours ago

मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वाली माताओं को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दत्तक (गोद लेने वाली) माताओं के लिए मातृत्व अवकाश पर लगी उम्र…

19 hours ago

नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंबर 1 देश, 30% से अधिक हिस्सेदारी

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े नारियल उत्पादक देश के रूप में अपनी स्थिति और…

21 hours ago