Home   »   तक्षवी वघानी ने रचा इतिहास, स्केटिंग...

तक्षवी वघानी ने रचा इतिहास, स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

तक्षवी वघानी ने रचा इतिहास, स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया विश्व रिकॉर्ड |_3.1

6 साल की तक्षवी वाघानी ने स्केटिंग में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। तक्षवी वाघान ने 25 मीटर – 16 सेमी तक सबसे कम लिंबो स्केटिंग का रिकॉर्ड बनाया है। तक्षवी ने लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग में 25 मीटर से अधिक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया।

 

तक्षवी ने तोड़ा मनस्वी का रिकॉर्ड

अहमदाबाद की तक्षवी से पहले यह रिकॉर्ड पुणे की मनस्वी विशाल के नाम दर्ज था। उन्होंने साढ़े तीन साल की उम्र में 25 मीटर से ज्यादा की लोएस्ट लिंबो स्केटिंग से सभी को प्रभावित कर दिया था। उन्होंने धरती से केवल 16.5 सेंटीमीटर की ऊंचाई बनाए रखते हुए 25 मीटर की दूरी तक ग्लाइड किया था।

 

सृष्टि भी नहीं हैं पीछे

लिम्बो स्केटिंग की दुनिया में तक्षवी और मनस्वी के अलावा 18 वर्षीय सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा भी कमाल दिखा चुकी हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में 50 मीटर से अधिक की स्केटिंग में कम समय लेते हुए नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। उन्होंने इस दूरी को 6.94 सेकंड में पूरा किया था। उन्होंने 2021 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

FAQs

स्केटिंग कितने प्रकार के होते हैं?

स्केटिंग के तीन मुख्य प्रकार बर्फ, रोलर और कलात्मक स्केट्स हैं।

TOPICS: