Categories: International

ताइवान ने मुंबई में तीसरा राजनयिक कार्यालय खोलने का ऐलान किया

ताइवान ने चीनी हमले की आशंका के बीच अपनी कई कंपनियों को भारत में शिफ्ट करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान की शीर्ष टेक्नोलॉजी कंपनियां, भारत में मैन्यूफैक्चरिंग करने पर विचार कर रही हैं और चीन के हमले की आशंका से दूर, भारत में ट्रांसफ करने पर विचार कर रही हैं। स्वायतता के मुद्दे पर जहां ताइवान व चीन के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है, वहीं बीजिंग का भारत के साथ भी विगत कुछ वर्षों से सीमा विवाद गहराया है।

भारत और ताइवान के बीच कारोबार वर्ष 2006 में दो अरब डॉलर था, जो वर्ष 2021 तक 8.9 अरब डॉलर हो चुका है। ताइवान ने घोषणा की है, कि वह मुंबई में एक नया कार्यालय खोलेगा और दिल्ली और चेन्नई के बाद यह भारत में ताइवान का तीसरा दफ्तर होगा। ताइवान के इस फैसले को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इसकी ‘चीन-प्लस-वन’ रणनीति का उद्देश्य, अपने देश के व्यवसायों को जिंदा रखने के लिए चीन की जद से बाहर लगातार ऑपरेशन करने के लिए है।

 

भारत और ताइवान में कैसे हैं संबंध?

 

हालांकि, भारत के ताइवान के साथ अभी तक औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, क्योंकि भारत अभी भी वन-चायना पॉलिसी का पालन करता है, लेकिन ताइवान ने भारत में व्यापार करने के लिए भारत में आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए हैं।

ताइवान के सांस्कृतिक मंत्रालय ही भारत में ताइवान के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं, और जबकि दिल्ली में इसका कार्यालय एक दूतावास के रूप में कार्य करता है, चेन्नई में ताइवान का दफ्तर, एक वाणिज्य दूतावास के रूप में काम करता है।

दोनों पक्षों ने साल 1995 में एक दूसरे के देश में प्रतिनिधि कार्यालय खोले थे। नई दिल्ली में एक ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) और ताइपे में एक “भारत ताइपे एसोसिएशन” है। ताइवान ने दिसंबर 2012 में चेन्नई में अपना दफ्तर खोला था और अब मुंबई में भी ऑफिस खोलने जा रहा है।

 

Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago