टी वी सोमनाथन नए कैबिनेट सचिव नियुक्त

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया। वह राजीव गौबा का स्थान लेंगे, जो इस महीने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी सोमनाथन इस समय केंद्रीय वित्त सचिव हैं।

इस बीच, सरकार जल्द ही नए केंद्रीय गृह सचिव की नियुक्ति कर सकती है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा हो रहा है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोमनाथन को 30 अगस्त 2024 से दो वर्ष के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी (आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी) के रूप में सोमनाथन की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। इस पद पर उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण करने तक के लिए रहेगी।

टी वी सोमनाथन के बारे में

सोमनाथन ने 2015 से 2017 के बीच दो साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2019 में व्यय सचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले तक अपने कैडर राज्य में कार्य किया।

सोमनाथन को अप्रैल 2021 में वित्त सचिव नियुक्त किया गया। सोमनाथन चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। वह पांच भाषाएं – हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, फ्रेंच, हौसा (अफ्रीका के कुछ भागों में बोली जाने वाली) जानते हैं। उनके पास कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डाक्टर आफ फिलासफी (पीएचडी) की डिग्री भी है। उन्होंने अपने कैडर राज्य, केंद्र और विदेश में विभिन्न पदों पर काम किया है।

सबसे लंबे समय तक कैबिनेट सचिव

राजीव गौबा सबसे लंबे समय तक कैबिनेट सचिव रहने वाले अधिकारी हैं। इससे पहले कैबिनेट सचिव पद पर सबसे लंबा कार्यकाल बीडी पांडे का था। बीडी पांडे दो नवंबर, 1972 से 31 मार्च, 1977 तक कैबिनेट सचिव रहे। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 30 अगस्त 2019 को दो साल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें तीन बार- 2021, 2022 और पिछले वर्ष अगस्त में सेवा विस्तार दिया गया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago