स्विट्जरलैंड ने दुनिया की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का रेकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन में 100 डिब्बे थे जो आल्प्स की पहाड़ियों में चली है। इस ट्रेन की लंबाई लगभग दो किमी है। रैटियन रेलवे (RhB) ने घोषणा की कि उसने स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध रेलवे सिस्टम की 175वीं वर्षगांठ पर दुनिया की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का विश्व रेकॉर्ड तोड़ दिया है। ये ट्रेन 1,910 मीटर है। ट्रेन 25 अलग-अलग मल्टी-यूनिट ट्रेनों या 100 कोचों को जोड़ कर बनी है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यह ट्रेन यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल अल्बुला/बर्निना रूट से होते हुए अल्वेन्यू और लैंडवासर से होकर गुजरेगी। दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन विश्व धरोहर मार्ग से गुजरते हुए अल्वेन्यू और लैंडवासर वायाडक्ट को पार करते हुए 22 सुरंगों से होकर गुजरेगी। पहाड़ों के बीच बने इस घुमावदार मार्ग में कुल 48 ब्रिज हैं। रास्ते में मौजूद अल्पाइन के पेड़ों के कारण यह मार्ग काफी खूबसूरत दिखता है। इस पूरी यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लगता है।
भारतीय रेलवे ने 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाई थी। रेलवे के अनुसार, सुपर वासुकी नाम से चली यह मालगाड़ी 3.5 किलोमीटर लंबी थी। इस मालगाड़ी में कुल 27 हजार टन वजन लोड था। इस मालगाड़ी में कुल 295 डिब्बे लगे हुए थे।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…