Categories: Awards

स्वाति पिरामल को मिला फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान

 

प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति डॉ स्वाति पीरामल को व्यापार और उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने हेतु फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। 66 वर्षीय पीरामल फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग वाले व्यवसाय समूह पिरामल समूह के उपाध्यक्ष हैं।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

बता दें इस सप्ताह भारत की यात्रा के दौरान फ्रांस की यूरोप और विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना द्वारा एक अलंकरण समारोह में उन्हें शेवेलियर डे ला लीजियन डी’होनूर या नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दिया। इस दौरान फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा कि डॉ पीरामल न केवल एक अग्रणी एवं असाधारण महिला कारोबारी है बल्कि वह एक ऐसी उद्यमी हैं जो समाज को भी वापस लौटाता है।

 

यह सम्मान क्यों मिला?

पीरामल समूह की वाइस चेयरपर्सन के तौर पर पीरामल अपने ग्रुप में मेडिसिन, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट एवं ग्लास पैकेजिंग जैसे बिजनस को देखती हैं। उन्होंने इसे अपने लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि यह पीरामल ग्रुप में मेरे साथ काम करने वाले लोगों के प्रयासों का भी सम्मान है। पीरामल ग्रुप का फ्रांस के साथ कारोबार के अलावा कला एवं संस्कृति में भी लंबा रिश्ता रहा है। फ्रांस इसके पहले डॉ पीरामल को अपने दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से भी सम्मानित कर चुका है।

 

लीजन ऑफ ऑनर अवार्ड क्या है?

लीजन ऑफ ऑनर को नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 में शुरू किया था। यह अवार्ड राष्ट्रीयता से परे फ्रांस की उत्कृष्ट सेवा के लिए फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। फ्रेंच रिपब्लिक के राष्ट्रपति ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर के ग्रैंड मास्टर हैं। डॉ स्वाति पीरामल को कारोबार एवं उद्योग, विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago