Categories: Appointments

फेडरल रिजर्व की प्रथम उपाध्यक्ष बनीं भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला

भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष (फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं। न्यूयॉर्क स्थित केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि शुक्ला की नियुक्ति को फेडरल रिजर्व सिस्टम के निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। शुक्ला को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने प्रथम उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है और यह नियुक्ति मार्च 2023 से प्रभाव में आएगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉन विलियम्स ने कहा कि शुक्ला ऊर्जा से भरी, प्रेरणादायी और बहुत ही प्रभावशाली हैं जो बैंक में अपना लंबा अनुभव लेकर आ रही हैं। विलियम्स ने कहा कि शुक्ला को प्रौद्योगिकी और नवाचार विधियों का गहन ज्ञान है और वह विविध तथा समावेशी संस्कृति बनाने को लेकर बहुत उत्साही हैं।

 

केंद्रीय बैंक की वेबसाइट पर मौजूद शुक्ला के विवरण में बताया गया है कि उन्हें बीमा उद्योग का करीब 20 वर्ष का अनुभव है और वह नेतृत्व की विभिन्न भूमिकाओं में रही हैं। बैंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ, शुक्ला संगठन की रणनीतिक दिशा की स्थापना, संचार और निष्पादन करेंगी। वह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के वैकल्पिक वोटिंग सदस्य के रूप में भी काम करेंगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

5 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago