Home   »   सूर्यकुमार T20I में सबसे तेज 1500...

सूर्यकुमार T20I में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

सूर्यकुमार T20I में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने |_3.1

श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42 पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 1500 रन के लिए 843 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940 गेंद लिए थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ पारी में नौ छक्के लगाए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद को, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। सूर्या, कोहली और युवराज ने सात-सात छक्के लगाए थे।

 

सूर्यकुमार तीन अलग-अलग महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। भारत में उन्होंने टी20 में पहला शतक लगाया है।

 

भारत के लिए किया ये बड़ा काम

 

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा नंबर वन पर मौजूद हैं। रोहित ने अपने करियर में कुल चार शतक लगाए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम अब तीन शतक हो गए हैं। वह इस मामले में अब रोहित के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित और सूर्यकुमार के बाद केएल राहुल के नाम 2 शतक दर्ज है।

Sam Curran Breaks IPL Auction Records and Becomes Most Expensive Cricketer_80.1

FAQs

भारत की तरफ से सर्वप्रथम 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी कौन थे?

अनिल कुंबले

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *