केंद्र सरकार ने सरोगेसी नियम 2022 में संशोधन किया

केंद्र सरकार ने सरोगेसी नियम 2022 में संशोधन किया है, जिसके तहत विवाहित जोड़ों के एक साथी के चिकित्सीय रपू से अनफिट होने पर उन्हें दाता के अंडे या शुक्राणु का उपयोग करने की अनुमति होगी। इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई। केंद्र ने मार्च 2023 में सरोगेसी कराने के इच्छुक जोड़ों के लिए दाता युग्मकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था।

अधिसूचना के मुताबिक जिला मेडिकल बोर्ड को यह प्रमाणित करना होगा कि पति या पत्नी में से कोई एक ऐसी चिकित्सीय स्थिति से पीड़ित है जिसके लिए डोनर के अंडे या शुक्राणु के इस्तेमाल की आवश्यकता है। इसमें यह भी साफ किया गया कि दाता के अंडे या शुक्राणु का इस्तेमाल की अनुमति में आवश्यक शर्त यह होगी कि सरोगेसी के माध्यम से पैदा होने वाले बच्चे के पास जोड़े में कम से कम किसी एक का जीन होना चाहिए।

इसका मतलब यह है कि यदि जोड़े के दोनों लोगों को चिकित्सीय समस्याएं हैं या वे अपने स्वयं के युग्मक रखने में असमर्थ हैं तो वे सरोगेसी का विकल्प नहीं चुन सकते हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि सरोगेसी से गुजरने वाली एकल महिलाओं (विधवा या तलाकशुदा) को सरोगेसी प्रक्रियाओं का लाभ उठाने के लिए अपने अंडे और दाता शुक्राणु का इस्तेमाल करना होगा।

 

सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद हुआ संशोधन

केंद्र सरकार ने यह संशोधन पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के देशभर की महिलाओं की याचिकाओं पर संज्ञान लेने के बाद आया। सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं में से एक में दुर्लभ जन्मजात विकार वाली महिला को डोनर अंडे के साथ सरोगेसी का लाभ उठाने की अनुमति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के तब केंद्र से पूछा था कि वह इस संबंध में कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago