Categories: Uncategorized

सुरेश एन पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर शपथ ग्रहण की

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में सुरेश एन पटेल ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कार्यवाहक सीवीसी के रूप में इस साल जून से सेवाएं दे रहे पटेल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख पद की शपथ ग्रहण कराई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

पिछला केंद्रीय सतर्कता आयुक्त:

पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय कोठारी ने पिछले साल 24 जून को सीवीसी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था।

केंद्रीय सतर्कता आयोग के बारे में:

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) एक शीर्षस्‍थ सतर्कता संस्‍थान है जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी के नियंत्रण से मुक्‍त है तथा केंद्रीय सरकार के अंतर्गत सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करता है साथ ही केंद्रीय सरकारी संगठनों में विभिन्‍न प्राधिकारियों को उनके सतर्कता कार्यों की योजना बनाने, निष्‍पादन करने, समीक्षा करने एवं सुधार करने के संबंध में सलाह देता है। आयोग में एक अध्यक्ष व दो सतर्कता आयुक्त होते हैं जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक तीन सदस्यीय समिति की सिफारिश पर होती है। इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री होते हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964;
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग के उद्देश्य: सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करना;
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग क्षेत्राधिकार: भारत सरकार;
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग प्रथम कार्यकारी: नित्तूर श्रीनिवास राव;
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग के नियुक्तिकर्ता: भारत के राष्ट्रपति।

Latest Notifications:

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

8 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago