सुप्रीम कोर्ट को दो नये न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश स्वीकार करते हुए जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह व जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्ति किया है। दोनों न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के 34 मंजूर पद हैं और दो नये न्यायाधीशों के आने के बाद संख्या पूरी हो जाएगी। जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाले मणिपुर के पहले न्यायाधीश बन गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति ने मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश आर महादेवन को भी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्र सरकार ने दोनों न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति उनके पद ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की कॉलेजियम ने 11 जुलाई को जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह व जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश सरकार को भेजी थी।
कॉलेजियम ने अपने बयान में कहा था कि सिंह की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से पूर्वोत्तर को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसमें कहा गया था, विशेष रूप से, वह मणिपुर राज्य से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश होंगे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए Reserve Bank of India के नए…
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसे ‘झंडों का…
भारत में वन्यजीवों की समृद्ध विरासत के बीच एशियाई हाथी एक महत्वपूर्ण प्रजाति है। ऐसे…
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अनुग्रह…
भारतीय सिनेमा और इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सूचना एवं…
भारत के लिए गर्व की बात है कि भारतीय वैज्ञानिक परवीन शेख को 2026 का…