Categories: Appointments

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर का प्रस्ताव

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र को विभिन्न हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। दरअसल, इन न्यायाधीशों ने अपने तबादले का अनुरोध किया था।

हाल ही में कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायामूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य के अन्य हाई में ट्रांसफर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

 

ट्रांसफर की मांग

कॉलेजियम ने कहा, 12 फरवरी, 2024 को एक पत्र द्वारा जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से कलकत्ता हाई कोर्ट से किसी अन्य हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की है। कॉलेजियम ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और न्याय के बेहतर प्रशासन के हित में जस्टिस भट्टाचार्य को तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांसफर किये जाने की सिफारिश की जाती है।

कॉलेजियम ने जस्टिस अनु शिवरमन के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया। दरअसल, जस्टिस श्रीवास्तव ने केरल से बाहर ट्रांसफर की मांग की थी। उन्हें अब कर्नाटक हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जस्टिस सुजॉय पॉल के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया है। जस्टिस सुजॉय पॉल ने बताया था कि उनके पुत्र मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। कॉलेजियम ने जस्टिस सुजॉय पॉल को तेलंगाना उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago