Categories: Ranks & Reports

हिंडनबर्ग अडानी मामले पर SC कमेटी की रिपोर्ट, जानें विस्तार से

अडानी-हिंडनबर्ग (Adani Hindenburg) मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को 2023 को रिपोर्ट जारी कर अडानी ग्रुप की कंपनियों को ओवरवैल्यूड बताया था और अकाउंट्स में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि, हिंडनबर्ग के आरोपों को अडानी ग्रुप ने खारिज कर दिया था। लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर जमकर बवाल मचाया और जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो सर्वोच्च न्यायालय ने जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की थी। अब इस कमेटी की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

छह सदस्यों वाले पैनल ने कहा कि सेबी ने जो स्पष्टीकरण दिया है और जो डेटा सामने आए हैं, उनसे पहली नजर में यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि कीमतों में छेड़छाड़ के आरोपों में रेगुलेटरी फेल्योर हुआ है। सेबी ने 13 ऐसे खास ट्रांजैक्शंस की पहचान की है जिन्हें संदिग्ध माना गया है। इनकी जांच हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के पैनल की अगुवाई पूर्व जस्टिस एएम सप्रे कर रहे हैं। पैनल का कहना है कि सेबी इन ट्रांजैक्शंस के बारे में डेटा इकट्ठा कर रहा है और उसे समयबद्ध तरीके से इस मामले की जांच करनी है। सेबी ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच के लिए और छह महीने का समय मांगा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे 14 अगस्त तक यह काम पूरा करने को कहा।

 

समिति ने क्या कहा?

रेगुलेटरी फेल्योर के सवाल पर पैनल ने कहा कि इस निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। पैनल ने कहा कि आर्टिफिशियल ट्रेडिंग का कोई पैटर्न सामने नहीं आया है और ट्रेडिंग में गड़बड़ी का भी कोई पैटर्न नहीं मिला है। सेबी ने पाया कि कुछ कंपनियों ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले शॉर्ट पोजीशन ली थी और शेयरों की कीमत में गिरावट के बाद इसका फायदा उठाया था। कमेटी ने कहा कि मार्केट ने अडानी ग्रुप के स्टॉक्स को re-priced और re-assessed किया है।

 

जांच को समय से पूरा करने की जरूरत

 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सभी जांचों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता है, पैनल वर्तमान में यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकता है कि कीमतों में हेरफेर के आरोप में नियामक की विफलता रही है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के बाजार नियामक ने समूहों की संस्थाओं के स्वामित्व के संबंध में अपनी जांच में निष्कर्ष पेश किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, अडानी के शेयरों में अस्थिरता वास्तव में बहुत अधिक थी, जिसकी वजह हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और उसके परिणामों हैं।

 

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

13 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

15 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

16 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

16 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

19 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

20 hours ago