भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री को फीफा के Covid-19 के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के लिए चुना गया। फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए विश्व-प्रसिद्ध फुटबॉलरों के नेतृत्व वाला एक नया जागरूकता अभियान शुरू किया है।
‘Pass the message to kick out coronavirus’‘ शीर्षक अभियान को कोरोनावायरस से निपटने के लिए लॉन्च किया गया है। 13 भाषाओं में आने वाले इस वीडियो जागरूकता अभियान का नेतृत्व 28 खिलाड़ियों द्वारा किया, जिनमें अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और विश्व कप विजेता फिलिप लाहम, इस्कॉन लिलियास और कार्स पुयोल जैसे अन्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं।
इस अभियान के अंतर्गत लोगों को WHO के दिशानिर्देश के अनुरूप स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए पांच प्रमुख चीजों को बढ़ावा देता है, जिनमे हैंडवॉशिंग, खाँसी का तरीका, चेहरे को छूने से बचना, शारीरिक दूरी और यदि अस्वस्थ महसूस करे तो घर पर रहना शामिल है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904.
- मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


