Categories: Uncategorized

सुनील छेत्री साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, मनीषा बेस्ट महिला फुटबॉलर

दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर में शामिल और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री का लोहा पूरी दुनिया मानती है। उनकी कप्तानी में टीम ने बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सीजन में भी उनका खेल शानदार रहा है। टीम को उन्होंने कई अहम मुकाबले में अपने शान खेल की बदौलत जीत दिलाई। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


मुख्य बिंदु

  • राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2021-22 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला।
  • छेत्री को सातवीं बार यह पुरस्कार मिला जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं। छेत्री और मनीषा को राष्ट्रीय टीम के उनके कोच क्रमश: इगोर स्टिमक और थामस डेनरबी ने विजेता नामित किया।
  • सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के बीच तीसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी छेत्री को 2007 में पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने इसके बाद 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 सत्र में भी यह पुरस्कार जीता।
  • सुनील पांच गोल के साथ हमारे सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी थे और सैफ कप में उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में तीन मैच में चार गोल किए।
  • मनीषा को पहली बार साल की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबालर चुना गया। उन्होंने 2020-21 सत्र में साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबालर का पुरस्कार जीता था।
  • अन्य पुरस्कारों में मार्टिना थोकचोम को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबालर चुना गया जबकि पुरुष वर्ग मे यह पुरस्कार विक्रम प्रताप सिंह की झोली में गया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की स्थापना: 23 जून 1937;
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली;
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ फीफा संबद्धता: 1948;
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एएफसी संबद्धता: 1954;
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ SAFF संबद्धता: 1997।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

10 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

10 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

11 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

11 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

12 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

12 hours ago