Categories: Appointments

ब्रिटेन में गृह मंत्री बनीं भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन

भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की नई गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह भारतीय मूल की प्रीति पटेल की जगह ली। ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य कर चुकी हैं। हालांकि, ये भी एक तथ्य है कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव के दौरान ब्रेवरमैन ट्रस के खिलाफ थीं। उन्होंने ऋषि सुनक के समर्थन में प्रचार तक किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सुएला ब्रेवरमैन कौन हैं ?

सुएला ब्रेवरमैन भारत में गोवा मूल की हैं और उनके पिता का नाम क्रिस्टी फर्नांडीस हैं। उनकी माँ मॉरीशस से यूके चली गईं और उनके पिता केन्या से यूके आए थे। सुएला ब्रेवरमैन का जन्म साल 1980 में लंदन में हुआ था। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। वर्ष 22015 में फेयरहेम से कंजर्वेटिव सांसद चुनी गईं थीं। वह जनवरी से नवंबर 2018 तक यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए विभाग में संसदीय अवर सचिव थीं। वर्ष 2020 में यूके की अटॉर्नी जनरल बनी।

लिज़ ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि लिज़ ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं। ट्रस ने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए ऋषि सुनक को हराया है। उन्हें 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। पीएम बनने के बाद ट्रस ने अपने नए कैबिनेट में भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया है।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago