Categories: Uncategorized

भारत-रूस ने सुखोई Su-30 MKI पर दीर्घकालिक समर्थन समझौतों पर हस्ताक्षर किए


भारत और रूस ने सुखोई Su-30 MKI कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, जो भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मुख्य आधार है, के लिए दो दीर्घकालिक समर्थन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.



अन्य रूस मूल के प्लेटफार्म वाले विमान जैसे एमआई-17 हेलिकॉप्टर, एमआईजी-29के एयरक्राफ्ट, आईएनएस विक्रमादित्य और टी-90 टैंकों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए बंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कारपोरेशन लिमिटेड एवं यूनाइटेड इंजन कारपोरेशन के साथ भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.

यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत गुणवत्ता के उत्पादन को सुनिश्चित करेगा, जिसका उद्देश्य विनिर्माण क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है.


सुखोई Su-30 MKI, रूस के सुखोई द्वारा विकसित एक ट्विनजेट मल्टीरोल हवाई लड़ाकू विमान है और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा लाइसेंस के तहत बनाया गया है.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य :
  • HAL का मुख्यालय कर्नाटक के बंगलुरु में है
  • लड़ाकू विमान का नाम सुखोई Su-30 MKI है
  • सुखोई Su-30 MKI, रूस के सुखोई द्वारा विकसित किया गया है और इसे HAL द्वारा लाइसेंस दिया गया है
  • ‘मेक इन इंडिया’ पहल का शुभारंभ 25 सितम्बर 2014 को हुआ था.


स्रोत – बिज़नेस स्टैण्डर्ड
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

8 mins ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

25 mins ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

1 hour ago

सबसे अच्छी पानी की गुणवत्ता वाले शीर्ष देश, नाम देखें

साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…

2 hours ago

नरेंद्र भूषण भूमि संसाधन विभाग के सचिव नियुक्त

वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेंद्र भूषण ने 6 अप्रैल, 2026 को भूमि संसाधन विभाग के सचिव…

2 hours ago

भारत की परमाणु शक्ति मजबूत, एडवांस रिएक्टर हुआ सक्रिय

भारत ने अपनी परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया…

3 hours ago