Home   »   हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम...

हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम, यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम, यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी |_50.1

रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है। वह यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ’ (Rani’s Girls Hockey Turf) कर दिया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रानी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी। हॉकी प्रो लीग 2021-22 में रानी ने 250वीं कैप हासिल की थी। 28 वर्षीय रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और बाद में उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी कर रही हैं। रानी को 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

 

रानी रामपाल ने महज 15 साल की उम्र में 2010 के हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह मौजूदा समय में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। रानी रामपाल ने अपने इंटरनेशनल करियर में खेले गए 212 मुकाबलों में 134 गोल जड़े हैं। वह एक जबरदस्त स्ट्राइकर हैं।

Find More Sports News Here

 

हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम, यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी |_60.1

FAQs

रानी रामपाल का जन्म कब हुआ था?

रानी रामपाल का जन्म 4 दिसंबर, 1994 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद मारकंडा गांव में हुआ था।

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.