Categories: Uncategorized

खेल मंत्रालय करेगा “खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना

खेल मंत्रालय अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम “खेलो इंडिया योजना” के तहत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) की स्थापना करने जा रहा है। पूरे देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के प्रयासों के तहत  प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में ऐसे एक KISCE को चिन्हित किया जाएगा। KISCE की स्थापना के पहले चरण में, खेल मंत्रालय ने भारत के आठ राज्यों में सरकारी स्वामित्व वाले ऐसे खेल सुविधा केन्द्रों की पहचान की है। ये राज्य हैं: अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, केरल, तेलंगाना, नागालैंड, कर्नाटक और ओडिशा। इन राज्यों में सरकारी स्वामित्व वाले ऐसे खेल सुविधा केन्द्रों की पहचान की गई है जिन्हें खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड किया जाएगा।
उपरोक्त राज्यों में मौजूदा राज्य के स्वामित्व वाली खेल सुविधाओं को KISCE में अपग्रेड करने के लिए, सरकार इन केंद्र में जिन खेलों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है उन खेलों के लिए  वैज्ञानिक और तकनीकी आवश्यकताओं तथा प्रशिक्षकों की नियुक्ति और जरुरी उपकरणों की आपूर्ति के लिए आ​र्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। यह खेल उपकरण, विशेषज्ञ कोचों के साथ-साथ उच्च प्रदर्शन प्रबंधकों की कमी को भी दूर करने में मदद करेगा। राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश इन केन्द्रों को चलाएंगे और इनकी क्षमता बढ़ाकर इन्हें विश्व स्तरीय खेल सुविधा केन्द्रों में बदलने का काम करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री: किरेन रिजिजू.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

19 mins ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

33 mins ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

49 mins ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

2 hours ago

सबसे अच्छी पानी की गुणवत्ता वाले शीर्ष देश, नाम देखें

साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…

2 hours ago

नरेंद्र भूषण भूमि संसाधन विभाग के सचिव नियुक्त

वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेंद्र भूषण ने 6 अप्रैल, 2026 को भूमि संसाधन विभाग के सचिव…

3 hours ago