डिज्नी स्टार के गौरव बनर्जी ने ली एनपी सिंह की जगह, नियुक्त किए गए सोनी इंडिया के नए सीईओ

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के नए सीईओ की घोषणा हो गई है। एनपी सिंह के अपना पद छोड़ने की घोषणा के बाद डिज्नी स्टार के गौरव बनर्जी ने उनकी जगह ली है। सोनी ने डिज्नी स्टार के गौरव बनर्जी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। पिछले सप्ताह सोनी में 25 वर्ष तक काम करने के बाद एनपी सिंह ने अपना पद छोड़ने की घोषणा की थी।

एनपी सिंह ने हाल ही में एक प्रेस रिलीज जारी कर अपना पद छोड़ने की घोषणा की थी। अपने 44 वर्ष के करियर में एनपी सिंह ने 25 वर्ष तक सोनी पिक्चर्स के साथ काम किया। उन्होंने कहा था कि अब वह सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही वह अब परिचालन भूमिकाओं से सलाहकार भूमिकाओं में जाने के लिए तैयार हैं।

गौरव बनर्जी के बारे में

गौरव बनर्जी ने डिज्नी स्टार में हिंदी मनोरंजन और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए कंटेंट की देखरेख की। इसके साथ ही उन्होंने स्टार भारत के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों, बच्चों से जुड़े मनोरंजन चैनलों के लिए बिजनेस हेड के रूप में काम किया। गौरव बनर्जी पूर्व पत्रकार हैं। उन्होंने 2004 में एक जाने-माने हिंदी चैनल के साथ करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने अपना बंगाली न्यूज चैनल लॉन्च किया था।

गौरव बनर्जी 2009 में स्टार प्लस से जुड़े थे

साल 2009 में वह स्टार प्लस के लिए कंटेंट स्ट्रेटजी के प्रमुख नियुक्त किए गए। बनर्जी ने ‘दीया और बाती हम’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे हिट शो के साथ चैनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे चैनल को 2010 में अपनी नेतृत्व की स्थिति हासिल करने में मदद मिली थी। उन्हें 2013 में स्टार प्लस के महाप्रबंधक के रूप में प्रमोट किया गया और 2015 में उन्होंने कंटेंट स्टूडियो का नेतृत्व संभाला था। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से फिल्म निर्माण और टीवी प्रोडक्शन में उन्होंने मास्टर डिग्री ली है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

4 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

5 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

5 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

6 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

6 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

7 hours ago