Categories: Uncategorized

एसएन राजेश्वरी बनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की नई सीएमडी

बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) द्वारा न्यू इंडिया एश्योरेंस की महाप्रबंधक एसएन राजेश्वरी को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (ओआईसी) का नया अध्यक्ष और एमडी चुना गया है। वह एवी गिरिजा कुमार की जगह लेंगी, जो 60 वर्ष की आयु पर पहुंचने के बाद इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बीबीबी ने मई 2022 तक दो साल की सेवाओं के लिए OIC के सीएमडी का चयन करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के जनरल बीमा उद्योग के पांच वरिष्ठ महाप्रबंधकों के वर्चुअल साक्षात्कार लिए थे।

राजेश्वरी एक पेशेवर चार्टेड एकाउंटेंट हैं और वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के सामान्य बीमा उद्योग की दूसरी सबसे वरिष्ठ जीएम हैं, जो मई 2022 में सेवानिवृत्त होंगी। उन्होंने बीमा इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत चेन्नई स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस (UII) के साथ की थी और बाद में NIA में उप महाप्रबंधक (DGM) के रूप में चली गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • OIC मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • OIC की स्थापना: 12 सितंबर 1947.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

4 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

5 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

5 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

6 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

6 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

7 hours ago