Categories: Uncategorized

शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2022 की मेजबानी की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की समेत देशभर के 75 केंद्रों पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 (Smart India Hackathon 2022) का शुभारंभ हो गया। आइआइटी रुड़की में देश के अलग-अलग 19 शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थी व उन्हें सहयोग करने के लिए मेंटर भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। संस्थान की टिंकरिंग लैब में विद्यार्थी हैकाथान में भाग ले रहे हैं। इसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी पांच दिन तक विशेषज्ञों की निगरानी में हार्डवेयर चुनौतियों का समाधान विकसित करेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आइआइटी रुड़की के एपीजे अब्दुल कलाम ब्लॉक में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022 (Smart India Hackathon 2022) का शुभारंभ संस्थान के उप निदेशक प्रोफेसर मनोरंजन परिदा ने किया। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस बार यह हैकथॉन देश के 75 केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है। जिनमें आइआइटी रुड़की उत्तराखंड से एकमात्र केंद्र है।

शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इनोवेशन अधिकारी अभिषेक रंजन कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े ओपन इनोवेशन गतिविधि के लिए प्रसिद्ध इस स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 का ग्रैंड फिनाले केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) की ओर से देशभर में आयोजित किया जा रहा है। बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के जरिये भारत में इनोवेशन के कल्चर को बढ़ावा देना, नवाचार के जरिये देश एवं समाज की समस्याओं का समाधान करना और परंपरागत तरीके से अलग हटकर सोचने की संस्कृति विकसित करना है।

Find More Summits and Conferences Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

3 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

4 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

4 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

4 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

5 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

6 hours ago