Categories: Uncategorized

भुगतान बैंक और लघु वित्त बैंक अटल पेंशन योजना (APY) प्रदान करेंगे.

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि “भुगतान बैंक और लघु वित्त बैंक” अपने ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना (APY) प्रदान करेंगे. यह APY वितरण के मौजूदा चैनलों को मजबूत करने के लिए किया गया है.
मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में, 11 भुगतान बैंक और 10 लघु वित्त बैंक हैं जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अपना परिचालन शुरू करने के लिए लाइसेंस प्राप्त कर चुके हैं.
अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में संक्षिप्त जानकारी-
  • APY 9 मई, 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी थी.
  • यह पहली गारंटीकृत पेंशन सेवा है, जो 18 से 40 वर्ष के बीच के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है
  • यह एक ग्राहक द्वारा मासिक योगदान के आधार पर, 60 वर्ष की आयु के बाद, 1,000 रुपये से 5000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम गारंटी पेंशन प्रदान करती है.
स्रोत- द हिंदू बिजनेस लाइन
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

13 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

14 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

14 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

14 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

15 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

16 hours ago