सोलहवें वित्त आयोग ने किया सलाहकार परिषद का गठन

सोलहवें वित्त आयोग ने पांच सदस्यीय सलाहकार परिषद का गठन किया है। इससे आयोग के दायरे को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी। देश के जाने-माने अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया इसके अध्‍यक्ष हैं।

वित्त मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता वाले 16वें वित्त आयोग ने पांच सदस्यीय सलाहकार परिषद का गठन किया है। इस पांच सदस्यीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) की महानिदेशक पूनम गुप्ता करेंगी। इसके अन्य सदस्य डी. के. श्रीवास्तव, नीलकंठ मिश्रा, प्रांजुल भंडारी और राहुल बाजोरिया हैं।

सलाहकार परिषद का कार्य और भूमिका

वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सलाहकार परिषद का गठन राजकोषीय हस्तांतरण से संबंधित मामलों की तलाश करने में करेगी। उनकी भूमिका सर्वोत्तम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं की तलाश करके और इसकी सिफारिशों की गुणवत्ता, पहुंच और प्रवर्तन में सुधार करके आयोग के दायरे और समझ को व्यापक बनाने में मदद करना है।

इस परिषद की भूमिका

वित्त मंत्रालय के अनुसार इस परिषद की भूमिका, कार्य और उद्देश्य राजकोषीय हस्तांतरण से संबंधित मामलों पर सर्वोत्तम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपायों की तलाश करना है। यह आयोग के दायरे और समझ को व्यापक बनाने और इसकी सिफारिशों की गुणवत्ता, पहुंच और प्रवर्तन में सुधार करने में मदद करेगी। इसके अलावा ये समिति कागजाद या शोध अध्ययन तैयार करने में मदद करेगी और वित्त आयोग द्वारा कराए जा रहे अध्ययनों की निगरानी तथा आकलन करेगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago